Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फौजी हथेलियों पर चलकर थामा जीवनसाथी का हाथ:21 जाट रेजीमेंट के जवानों ने बागपत में शादी में निभाई पिता की हर जिम्मेदारी, 6.50 लाख रुपए दिए कन्यादान में

    9 hours ago

    1

    0

    बागपत के काठा गांव में एक फौजी की बेटी की शादी हुई। दुल्हन के सिर पर पिता का साया नहीं था। लेकिन, इस शादी में 21 जाट रेजीमेंट के जवानों ने दुल्हन के पिता का हर धर्म निभाया। फौज से छुट्‌टी ली, शादी की सारी रस्में निभाई। दुल्हन के जीवन के नए कदम पर इन फौजियों के हथेलियों पर बढ़े। जयमाल पर जाते समय चुनरी का साया भी फौजियों ने थामा। कन्यादान में 6.50 लाख रुपए भी दिए। दुल्हन के पिता जाट रेजीमेंट के हवलदार हरेंद्र की चार वर्ष पहले अरुणाचल प्रदेश में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस वजह से 21 जाट रेजीमेंट के कैप्टन यशपाल सिंह, रिटायर्ड ऑनरेरी कैप्टन राजेश गुलिया, सूबेदार धर्मवीर सिंह, सूबेदार रामरतन, सूबेदार धर्मेंद्र, हवलदार किरनपाल शादी में शामिल हुए और पिता की भूमिका निभाई। देखिए वैवाहिक रस्मों की कुछ तस्वीरें… जानिए फौजी के बेटी की शादी की पूरी कहानी… बागपत के काठा गांव निवासी जाट रेजीमेंट के हवलदार हरेंद्र की चार वर्ष पहले अरुणाचल प्रदेश में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनके निधन के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था लेकिन, फौज में साथ ड्यूटी करने वाले साथियों ने अपने मित्र के परिवार का साथ नहीं छोड़ा। फौजी की बेटी प्राची की शादी 9 मार्च को तय हुई। शादी की न्योता 21 जाट रेजीमेंट के जवानों के पास पहुंचा तो उनकी भी आंखें अपने साथी को याद करते हुए नम हो गई। सभी ने ठाना कि शादी में पिता की भूमिका वो निभाएंगे। सभी सैनिकों ने एक साथ मिलकर शादी में शामिल होने के लिए सेना से छुट्टी मांगी थी, जिसके बाद सेना ने उन्हें छुट्टी दे दी थी। वादे के पक्के फौजी 9 मार्च की सुबह काठा गांव पहुंच गए। पूरा मोर्चा संभाला। बारातियों का स्वागत हो या जयमाल स्टेज तक दुल्हन को ले जाना। हर जगह प्राची के पिता के दोस्त वर्दी में दिखाई दिए। शादी की हर रस्म तक सैनिकों ने पूरी जिम्मेदारी निभाई और पिता के सभी फर्ज अदा करते हुए एक अनोखी मिसाल पेश की। 6.50 लाख रुपए का कन्यादान फेरों से लेकर विदाई तक सैनिक बेटी के साथ खड़े रहे। इस दौरान जाट रेजीमेंट के सैनिकों ने मिलकर 6.50 लाख रुपए का कन्यादान भी दिया। साथ ही कानियान जनपद शामली से बारात लेकर आए दूल्हे शुभम को आशीर्वाद दिया और बेटी प्राची का दुख व सुख में साथ निभाने का वायदा कराया। यह दृश्य देखकर शादी में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। विदाई के समय माहौल बेहद भावुक हो गया। जब बेटी की डोली उठी तो वहां मौजूद सैनिकों की आंखें भी नम हो गईं। दूल्हा है बैंक मैनेजर दूल्हा शुभम एचडीएफसी बैंक नोएडा में सहायक शाखा प्रबंधक के पद पर नौकरी करते हैं, जबकि दुल्हन प्राची ग्रेजुएशन पास है। उसने भी बैंक की प्री एग्जाम परीक्षा पास कर रखी है, मुख्य परीक्षा अभी बाकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा:एक महिला की मौत, दूसरी की हालत गंभीर, रिश्तेदारी में जा रही थीं
    Next Article
    टीम इंडिया को ₹131 करोड़ देगा BCCI:खिलाड़ियों, स्टाफ और सिलेक्टर्स को बधाई दी; भारत तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment