Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फौजी के खाते से 1.32 लाख की ठगी:बरेली में बेटे ने संदिग्ध एपीके फाइल डाउनलोड की, ठगों ने निकाल लिए रुपए

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली के सीबीगंज इलाके में एक फौजी के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 1.32 लाख से अधिक की राशि निकाल ली। यह ठगी तब हुई, जब फौजी के बेटे ने मोबाइल पर आई एक संदिग्ध एपीके फाइल डाउनलोड कर ली। कुछ ही मिनटों में तीन ट्रांजेक्शन के जरिए 1,32,795 रुपए गायब हो गए। भारतीय सेना में तैनात पीड़ित सोहनलाल छुट्टी पर घर आए हुए थे। वे ऑनलाइन भुगतान के लिए फोनपे और पेटीएम जैसे ऐप का उपयोग करते थे। 11 अप्रैल को उन्हें एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया, जिसके बाद एक एपीके फाइल भेजी गई। उनके बेटे शिवम ने अनजाने में यह फाइल डाउनलोड कर ली, जिससे साइबर ठगों को मोबाइल का नियंत्रण मिल गया। पैसे कटने के मैसेज आने पर ठगी का पता चला। सोहनलाल ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और सीबीगंज थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस और साइबर क्राइम सेल मामले की जांच कर रही है। साइबर विशेषज्ञों के अनुसार, एपीके फाइलें अक्सर मैलवेयर होती हैं। इन्हें फोन में इंस्टॉल करने पर हैकर्स को डिवाइस का रिमोट एक्सेस मिल जाता है। इसके माध्यम से वे बैंकिंग ऐप, ओटीपी और पासवर्ड जैसी संवेदनशील जानकारी चुराकर बैंक खातों से पैसे निकाल लेते हैं। साइबर ठगी से बचने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए। अनजान नंबर से आई एपीके या लिंक को कभी डाउनलोड न करें। ऐप्स को केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से ही इंस्टॉल करें। अपने फोन में एंटी-वायरस या एंटी-मैलवेयर सॉफ्टवेयर रखें। बैंकिंग ऐप्स के लिए मजबूत पासवर्ड और लॉक सिस्टम का उपयोग करें। साथ ही, बच्चों को साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक करना भी आवश्यक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंटवारे के विवाद में बड़े भाई को रॉड-लाठी से पीटा:सोनभद्र में बेटी ने बनाया VIDEO, तीन आरोपियों पर केस दर्ज
    Next Article
    आजमगढ़ में नारी शक्ति वंदन की पदयात्रा निकली:भाजपा नेताओं ने दिखाई हरी झंडी, लोकसभा-विधानसभा में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment