Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:छुट्टी पर घर आए लांस नायक का शव छत पर मिला, पुलिस जांच में जुटी

    13 hours ago

    1

    0

    बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र में छुट्टी पर घर आए एक फौजी की सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 27 वर्षीय लांस नायक शरद उपाध्याय राजेश (बंटी) का शव उनके घर की छत पर मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शरद उपाध्याय राजेश (बंटी) भनखरपुर गांव के निवासी थे और सूर्य प्रकाश उपाध्याय के पुत्र थे। वह भारतीय सेना की 452 यूनिट में राजस्थान के अलवर जिले में लांस नायक के पद पर तैनात थे। शरद नौ दिन पहले ही छुट्टी लेकर अपने घर आए थे। उनके परिवार में मां, पत्नी रुचि और एक वर्षीय बेटी आध्या हैं। शरद का शव सोमवार देर रात उनके ही मकान की छत पर संदिग्ध हालत में मिला। परिजनों ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दुबौलिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शरद के बड़े भाई सुरेश, जो स्वयं भी पूर्व फौजी हैं और वर्तमान में लखनऊ में रहते हैं, भाई की मृत्यु की खबर सुनकर घर पहुंचे। उन्होंने भी पुलिस को सूचना दी। दुबौलिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृत्यु के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में नोएडा से लौटे युवक ने आत्महत्या की:गेहूं के खेत में नीम के पेड़ से शव लटका मिला, जेब से बस का टिकट मिला
    Next Article
    मस्जिद का गेट खुलवाने को अधिवक्ताओं का प्रदर्शन:गोरखपुर में सिविल कोर्ट के गेट नंबर 3 पर धरने पर बैठे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment