Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फूलों की महक से सराबोर हुआ नोएडा:22 फरवरी तक चलेगा, केदारनाथ मंदिर के करे दर्शन, 90 स्टॉल 20 से ज्यादा स्कलप्चर

    5 hours ago

    1

    0

    नोएडा में आज से फ्लावर शो का शुभारंभ सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने किया। 22 फरवरी तक चलने वाले शो में 120 प्रजातियों के फूलों को रखा गया है। शुभारंभ के समय यहां आईटीबीपी के बैंड ने अपनी प्रस्तुती दी। शुभारंभ से पहले से शो में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। जिन्होंने फूलो स्लपचर के साथ सेल्फी और फोटो खीची। वहीं लगाई गई नर्सरी पर जमकर पौधों की खरीदारी की गई। आकर्षण का केंद्र केदारनाथ मंदिर है। इसे फूलो से बनाया गया है। मंदिर के बाहर नंदी की प्रतिमा को बनाया गया है। इसके अलावा त्रिशूल, करेले से बना हाथी, लाइब्रेरी की बुक, प्यानों और अन्य सेल्फी पाइंट बनाए गए है। फ्लावर शो में प्रवेश निशुल्क है। इसके एक तरफ नर्सरी लगाई गई है तो दूसरी तरफ फूलों की प्रदर्शनी लगाई गई। ये है आकर्षण का केंद्र आकर्षण का केंद्र केदारनाथ मंदिर है। जिसे फूलों दसे बनाया गया गया है। ये 30 फीट लंबा एवं 40 फीट ऊंचा बनाया गया है। शो का मुख्य द्वार भी केदारनाथ थीम पर है। ये 22 फीट लंबा और करीब 25 फीट ऊंचा होगा। इसके अलावा फूलों से त्रिशुल, डमरू एवं नंदी को केदार मंदिर के सामने स्थापित किया गया है। जिसकी 08 फीट लंबाई और 03 फीट ऊंचाई का होगी। करेले से 6 फीट के हाथी को बनाया गया है। मुख्य पाथवे बास्केट सौन्दर्यकरण किया जाएगा। ये 07 फीट में बना है। बास्केट फॉर पोट्स फ्लॉवर भी 7 फीट में बनेगा। प्रवेश पाथवे द्वार एवं प्रवेश गार्डन द्वार 10 फीट लंबाई और 12 फीट ऊंचाई में बना है। टॉप बास्केट फ्लो 08 फीट लंबाई का निर्माण किया गया है । इसके अलावा ढोलक शेप (बास्केट सटेप), फ्लोरल रेप्लिका आफ मटका फ्लो, फ्लोरल रेप्लिका आफ बुद्धा लोटस और आकृतियां बनाई जाएंगी। इन संस्थानों ने लगाई प्रदर्शनी उत्तर रेलवे, नई दिल्ली म्यूनिसिपल कोर्पोरेशन, दक्षिणी दिल्ली म्यूनिसिपल कोर्पोरेशन, भारतीय थल सेना, कोटा हाउस, भारत पेट्रोलियम, एलजी, एडोब सिस्टम, एनआईआईटी, दिल्ली पब्लिक स्कूल, यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इसमें हिस्सा ले रहे है। वाहनों के लिए पार्किंग चार्ज वाहनों के लिए पार्क के बाहर मुख्य सड़क पर पार्किंग बनाई गई है। यहां कार के लिए प्रति दो घंटे के लिए 20 रुपए और टू व्हीलर के लिए 10 रुपए रखे गए है। दो घंटे बाद प्रतिघंटा एडिशनल कार के लिए 10 रुपए और पांच रुपए लगाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में 32 किलो गांजा जब्त:दो तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से बिहार ले जा रहे थे
    Next Article
    समाजवादी पार्टी ने महंगाई, बेरोजगारी पर किया प्रदर्शन:भाजपा सरकार के झूठे वादों की प्रदर्शनी लगाई, बाईपास-ट्रॉमा सेंटर पर सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment