Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फ्लिपकार्ट डिलीवरी हब में चोरी करने वाले चोर पकडे़:पहले भी एटा-बदायूं में कर चुके हैं चोरी, चोरी की रकम भी बरामद

    8 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में फ्लिपकार्ट डिलीवरी हब से चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है। 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से चोरी की रकम बरामद की गई है। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि 11 फरवरी की रात पंचवटी रोड, ताजगंज फेस-2 स्थित फि्लपकार्ट डिलीवरी हब का ताला काटकर चोरों ने 2 डॉक्यूमेंट लॉकर, 1 कैश लॉकर और मोबाइल फोन चोरी कर लिए थे। वारदात के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पुलिस टीम ने बसई मंडी से मॉलिक्यूल रोड की ओर जाने वाले मार्ग से आमिर, आस मोहम्मद, शैलेंद्र, अतुल त्यागी और प्रिंस उर्फ दरोगा को गिरफ्तार किया। 01 स्कॉर्पियो कार, 06 मोबाइल फोन बरामद आरोपियों के पास से 2.90 लाख रुपए, घटना में प्रयुक्त 01 स्कॉर्पियो कार, 06 मोबाइल फोन और चोरी में इस्तेमाल किए गए अन्य उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि वे मिलकर योजना बनाते थे और विभिन्न जनपदों में फ्लिपकार्ट डिलीवरी हब को निशाना बनाते थे। गिरोह ने पूर्व में जनपद एटा और बदायूं में भी इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दिया है। सभी ने मिलकर फ्लिपकार्ट गोदाम का ताला काटा था। चोरी में लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये मिले थे, जिन्हें आपस में बांट लिया गया। बरामद 2.90 लाख रुपये खर्च के बाद शेष बचे रुपये हैं। कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई स्कॉर्पियो कार को गाजियाबाद से क्लासिक रेंटल कार के माध्यम से किराए पर लिया गया था और कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। अभियुक्तों ने पूछताछ में उत्तराखंड के हरिद्वार और राजस्थान के जयपुर में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस गिरोह के अन्य आपराधिक इतिहास और नेटवर्क की जांच में जुटी है। डीसीपी सिटी ने बताया कि गिरोह के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है और इनके अन्य आपराधिक नेटवर्क की भी जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही गिरोह से जुड़े और भी खुलासे किए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DMF फंड के दुरुपयोग की जांच के आदेश:मुख्यमंत्री कार्यालय से DM को जिम्मेदारी, 100 करोड़ का मामला
    Next Article
    अयोध्या में खेल मंत्री का विपक्ष पर हमला:बोले–AI समिट से दूरी, विकसित भारत से भी परहेज, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम जल्द युवाओं को समर्पित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment