Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फ्रेंडशिप क्लब चलाकर लूटपाट करने वाली 3 युवतियां गिरफ्तार:नोएडा पुलिस ने 2 युवक भी पकड़े, फॉर्च्यूनर कार बरामद

    16 hours ago

    2

    0

    नोएडा की सेक्टर-24 थाना पुलिस ने ऑनलाइन फर्जी फ्रेंडशिप क्लब चलाकर लोगों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 2 युवकों और 3 युवतियों समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक बाल अपचारी को भी डिटेन किया गया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई फॉर्च्यूनर कार, वारदात में इस्तेमाल की गई दो कारें और एक अवैध चाकू बरामद किया गया है। एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया- गिरोह ऑनलाइन फर्जी फ्रेंडशिप क्लब संचालित करता था। गैंग का सदस्य पंकज यादव ग्राहकों से संपर्क करता था। इसके बाद युवतियां मिलने का झांसा देकर उन्हें कार में बैठाती थीं। सुनसान जगह ले जाकर करते थे लूटपाट पुलिस के मुताबिक, आरोपी पीड़ितों को सुनसान स्थान पर ले जाकर उनके साथ मारपीट करते थे। इसके बाद मोबाइल, नकदी और अन्य सामान लूट लेते थे। वारदात के दौरान एक कार में 3-4 आरोपी रहते थे, जबकि गैंग के अन्य सदस्य दूसरी कार से पीछे-पीछे चलते थे, ताकि जरूरत पड़ने पर मदद कर सकें। मोबाइल का लॉक खुलवाकर UPI से उड़ाए 18 हजार मुख्य आरोपी ओमवीर यादव ने पूछताछ में बताया कि 30 जून 2026 की रात सेक्टर-54 पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति को स्विफ्ट कार में बैठाया गया था। उसके साथ मारपीट कर मोबाइल छीन लिया गया। फिर मोबाइल का लॉक खुलवाकर यूपीआई के जरिए करीब 18 हजार रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए गए। इसके बाद पीड़ित का पर्स, कार की चाबी छीनकर उसकी फॉर्च्यूनर कार भी लूट ली गई। फॉर्च्यूनर समेत तीन वाहन और चाकू बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई फॉर्च्यूनर कार के अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट और ऑरा कार भी बरामद की है। साथ ही एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, इस वारदात में गिरफ्तार आरोपियों के अलावा पंकज यादव, जीतू यादव उर्फ छोटू, रिशु यादव और अभिषेक यादव भी शामिल हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। लंबे समय से सक्रिय था गिरोह गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओमवीर यादव और मंजेश यादव (फिरोजाबाद), निधि यादव (औरैया), प्रियंका यादव (फिरोजाबाद) और काजल उर्फ रिया यादव (मैनपुरी) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि गिरोह लंबे समय से दिल्ली-एनसीआर में इसी तरीके से लोगों को फंसाकर लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पूछताछ के आधार पर अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में 2 साल की बच्ची से रेप:60 साल के बुजुर्ग ने बच्ची से की दरिंदगी, परिजनों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा
    Next Article
    बिजनौर में सड़क सुरक्षा अभियान:एआरटीओ-पीटीओ ने 95 वाहनों का चालान किया, हाईवे और टोल प्लाजा पर सघन जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment