Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्जी डिग्री गिरोह, 4 आरोपियों को पुलिस जेल से लाई:उन्नाव से दो डिग्रियां और कौशांबी से मिली ब्लैंक चेकें, 24 घंटे की मिली थी रिमांड

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के किदवई नगर में फर्जी मार्कशीट गिरोह कांड में गिरफ्तार हुए सरगना शैलेंद्र समेत चार आरोपियों की 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड मिलने के बाद पुलिस उन्हें जेल से बाहर लेकर आई। इस दौरान आरोपियों को उन्नाव और कौशांबी ले जाया गया, जहां से बीफार्मा की दो डिग्रियां और खाली चेकें बरामद हुईं। हालांकि समय कम होने के कारण अन्य आरोपियों को उनके ठिकाने तक नहीं ले जाया जा सका। पुलिस एक बार फिर कोर्ट में रिमांड की अर्जी डालने की तैयारी कर रही है। नागेंद्र के कार्यालय से चेक और अश्वनी के घर मिली डिग्री नौ राज्यों के 14 विश्वविद्यालय की फर्जी मार्कशीट और डिग्री बनाने वाले गिरोह का खुलासा होने के बाद बनाई गई SIT के प्रभारी एडीसीपी साउथ योगेश कुमार ने बताया-जूही गौशाला स्थित शैल ग्रुप ऑफ एजूकेशन के नाम पर फर्जी डिग्रियां बनाने वाले गिरोह के सरगना शैलेंद्र कुमार ओझा उसके साथी नागेंद्र मणि त्रिपाठी, जोगेंद्र और उन्नाव के अश्वनी कुमार सिंह की पुलिस कस्टडी रिमांड अर्जी कोर्ट में स्वीकार होने के बाद मंगलवार को चारों को 24 घंटे के लिए जेल से बाहर लेकर आया गया। इस दौरान अश्वनी को पुलिस अपने साथ उसके उन्नाव स्थित घर लेकर गई, जहां से बीफार्मा की दो डिग्रियां बरामद हुईं। वहीं नागेंद्र को कौशांबी स्थित उसके कार्यालय ले जाया गया, जहां से ब्लैंक चेकें बरामद हुईं, जो शैलेंद्र के नाम पर थीं। जबकि शैलेंद्र को एक बार फिर जूही गौशाला स्थित कार्यालय ले जाया गया, जहां से कुछ दस्तावेज प्राप्त हुए। जोगेंद्र को गाजियाबाद लेकर जाना था, हालांकि समय कम होने के चलते नहीं ले जाया जा सका। पुलिस एक बार फिर रिमांड अर्जी डाल सकती है। मामले में हो चुकी हैं 6 गिरफ्तारियां किदवई नगर पुलिस ने 18 फरवरी को जूही गौशाला स्थित शैल ग्रुप आफ एजुकेशन के कार्यालय में छापेमारी कर नौ राज्यों के 14 विश्वविद्यालयों, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज और अलीगढ़ के जामिया उर्दू कालेज की एक हजार से ज्यादा मार्कशीट व डिग्रियां बरामद की थीं। इनमें बीटेक, एमटेक, बीफार्मा, डीफार्मा, एलएलबी की डिग्री के साथ ही हाईस्कूल व इंटर की मार्कशीट भी शामिल थीं। इनमें सरगना शैलेंद्र कुमार ओझा, नागेश मणि त्रिपाठी, जोगेंद्र, अश्वनी कुमार सिंह, नोएडा के विनीत और चमनगंज निवासी शेखू उर्फ मो.अजहरूद्दीन खान को जेल भेजा जा चुका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में युवक पर चाकू-कट्टे से हमला, गंभीर घायल:पिता ने दबंगों पर लगाया 4 लाख जबरन मांगने का आरोप
    Next Article
    हनुमान जन्मोत्सव पर आगरा मंदिरों में लगा छप्पन भोग:बजरंगबली के भजनों से गूंजा शहर, गुब्बारों से सजाए गए मंदिर, अनुष्ठान के लिए उमड़े भक्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment