Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में युवक पर चाकू-कट्टे से हमला, गंभीर घायल:पिता ने दबंगों पर लगाया 4 लाख जबरन मांगने का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक युवक पर चाकू और कट्टे से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के पिता ने गांव के कुछ लोगों पर जबरन 4 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। यह घटना जिले के मलवां थाना क्षेत्र के कोराई गांव में हुई। ओमप्रकाश दीक्षित के पुत्र अभि प्रताप दीक्षित पर घर के बाहर हमला किया गया। हमलावरों ने चाकू और तमंचे की बट का इस्तेमाल किया। परिजनों के शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल युवक के पिता ओमप्रकाश दीक्षित ने आरोप लगाया कि उन्होंने हाल ही में एक जमीन खरीदी थी। इसके बाद गांव के कुछ दबंग लोग उनसे 'गुंडा टैक्स' के रूप में 4 लाख रुपये की मांग करने लगे। ओमप्रकाश के अनुसार, उन्होंने 1 लाख रुपये दे दिए थे। लेकिन दबंग 3 लाख रुपये और मांग रहे थे। पिता ने बताया कि जब उन्होंने शेष राशि देने से इनकार कर दिया, तो इसी रंजिश के चलते उनके बेटे अभि प्रताप को घर के बाहर घेरकर हमला किया गया। गांव वालों के इकट्ठा होने पर हमलावर मौके से भाग गए। अभि प्रताप को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओमप्रकाश दीक्षित ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में आज सुबह से तेज धूप:आने वाले दिनों में 40 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, दोपहर में सतर्कता जरूरी
    Next Article
    फर्जी डिग्री गिरोह, 4 आरोपियों को पुलिस जेल से लाई:उन्नाव से दो डिग्रियां और कौशांबी से मिली ब्लैंक चेकें, 24 घंटे की मिली थी रिमांड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment