Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी चोरी, दो कारोबारी गिरफ्तार:बिजनौर में दिल्ली और गाजियाबाद के आरोपियों ने लिया ITC का लाभ

    2 hours ago

    1

    0

    बिजनौर पुलिस ने फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी चोरी करने के आरोप में दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी दिल्ली और दूसरा गाजियाबाद का रहने वाला है। इन पर बिना व्यापार किए जीएसटी पोर्टल पर रिटर्न दाखिल कर इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ लेने का आरोप है, जिससे सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ। सहायक आयुक्त राज्य कर अभिनव सोनी ने 12 दिसंबर 2025 को शहर कोतवाली में इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में बताया गया था कि फर्म संचालक ने फर्जी तरीके से जीएसटी पोर्टल पर रिटर्न दाखिल कर ITC का लाभ उठाया, जिससे विभाग को भारी राजस्व हानि हुई। मुकदमा दर्ज होने के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान दिल्ली निवासी फर्म स्वामी प्रवेश शर्मा और गाजियाबाद निवासी अमित कुमार सिंघल के नाम सामने आए। पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली के रामविहार जीवनपुर निवासी प्रवेश शर्मा और गाजियाबाद के नवयुग मार्केट-29 निवासी अमित कुमार सिंघल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने फर्जी फर्म बनाकर कागजी लेनदेन दिखाने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी, जालसाजी और साजिश की धाराएं भी बढ़ाई हैं। दोनों आरोपी स्क्रैप और लोहा व्यापारी हैं। शहर कोतवाल राम प्रताप सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और अन्य विधिक कार्रवाई भी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रभारी मंत्री डॉ. संजय निषाद कानपुर देहात दौरे पर:विकास कार्यों, कानून व्यवस्था और मत्स्य पालकों से करेंगे संवाद
    Next Article
    विदेश भेजने के नाम पर 8.15 लाख की ठगी:अंबेडकरनगर में फर्जी वीजा-टिकट थमाया, मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ाया, सगे भाइयों समेत 5 लोग ठगाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment