Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्जी दस्तावेज से करोड़ों की जमीन दंपति के नाम दर्ज:घाटमपुर तहसील प्रशासन की जांच में खुलासा, SDM बोले- दोषी के खिलाफ होगी कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    घाटमपुर तहसील के जहांगीराबाद में कूट रचित दस्तावेज बनाकर दंपति ने तहसील कर्मियों से सांठगांठ करके लगभग सात बीघा जमीन अपने नाम दर्ज करा ली थी, ग्रामीणों की शिकायत पर जांच हुई तो तहसील में हुए करोड़ों के खेल का खुलास हो गया। एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए भूमि को पुनः सरकारी रूप में दर्ज किया। इसके साथ दस्तावेजों में छेड़छाड़ की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घाटमपुर एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि बीते दिनो ग्रामीणों की शिकायत पर तहसीलदार अंकिता पाठक के नेतृत्व में जांच टीम गठित की थी। जांच रिपोर्ट में खुलासा किया कि जहांगीराबाद गांव निवासी दंपति राजेश साहू और उनकी पत्नी पूजा देवी ने कूट रचित दस्तावेज तैयार करके कानपुर सागर हाइवे के किनारे की बेश कीमती लगभग सात बीघा जमीन अपने और पत्नी के नाम पर तहसील कर्मियों की सांठगांठ से कई टुकड़ों में दर्ज करा ली थी। जांच में सामने आया कि दंपति ने तीन लोगों को लाखों रुपए में जमीन बेच दी थी, जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट घाटमपुर एसडीएम अविचल प्रताप सिंह को सौंपी है। एसडीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए। राजस्व संहिता 2006 की धारा 38/5 के तहत रिपोर्ट को संज्ञान में लेकर मुकदमा दर्ज कर खतौनी में दर्ज नाम को हटाकर पुनः सरकारी जमीन के रूप में दर्ज किया गया। जमीनों में लगाया चेतावनी बोर्ड शुक्रवार देर शाम घाटमपुर SDM अविचल प्रताप सिंह, तहसीलदार अंकिता पाठक समेत अन्य अधिकारियों ने जहांगीराबाद गांव पहुंचकर जमीन के गाटा को संरक्षित करने के लिए जमीनों में चेतावनी का साइन बोर्ड लगाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ:ताल रिंग रोड का करेंगे निरीक्षण
    Next Article
    पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वाले युवक को पकड़ा:लखनऊ में लड़कियों को ब्लैकमेल कर करा रहे थे धंधा, छांगुर का चेला पकड़ से दूर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment