Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ:ताल रिंग रोड का करेंगे निरीक्षण

    3 hours ago

    1

    0

    सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की शाम गोरखपुर पहुंचे। विधानसभा में उद्बोधन समाप्त करने के बाद वह गोरखपुर आए और वहां से गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। सीएम 14 व 15 फरवरी को विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। शिवरात्रि के अवसर पर सीएम विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक भी करेंगे। गोरखनाथ मंदिर पहुंचने के बाद सीएम ने गुरु गोरखनाथ की पूजा अर्चना की। इसके बाद ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर गए और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने शिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में की गई व्यवस्था और सुरक्षा के इंतजाम के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री शनिवार को पहले जंगल कौड़िया में बने ब्लाक गेट का लोकार्पण करेंगे। उसके बाद गोरखनाथ मंदिर आएंगे। वहां से दोपहर बाद 3 बजे बिछिया में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे। इस कल्याण मंडपम का निर्माण गोरखपुर विकास प्राधिकरण की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विधायक निधि से किया गया है। यहां राप्तीनगर विस्तार योजना के कुछ आवंटियों को आवंटन प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे। यहां से सीएम रामगढ़ताल के किनारे बन रहे ताल रिंग रोड का निरीक्षण करने जाएंगे। मई तक पूरा हो जाएगा ताल रिंग रोड का काम गोरखपुर विकास प्राधिकरण की ओर से मोहद्दीपुर से सहारा एस्टेट तक निर्माणाधीन 4.8 किलोमीटर लंबी ताल रिंग रोड से यातायात तो सुगम होगा ही ताल की खूबसूरती भी बढ़ जाएगी। रिंग रोड का कार्य मई 2026 तक पूरा हो जाने की उम्मीद है। महादेव झारखंडी मंदिर में करेंगे जलाभिषेक सीएम बिछिया से महादेव झारखंडी मंदिर जाएंगे और वहां जलाभिषेक करेंगे। जलाभिषेक करने के बाद वह ताल रिंग रोड का निरीक्षण करने जाएंगे। उसके बाद गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवैध कटिया हटाने पहुंची बिजली कर्मियों से मारपीट:महोबा में कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान, जांच जारी
    Next Article
    फर्जी दस्तावेज से करोड़ों की जमीन दंपति के नाम दर्ज:घाटमपुर तहसील प्रशासन की जांच में खुलासा, SDM बोले- दोषी के खिलाफ होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment