Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल:सलेमपुर नगला खार वाले कट के पास ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, काम से घर लौट रहे थे

    3 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना थाना क्षेत्र में सलेमपुर नगला खार वाले कट के पास हुई। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात ट्रैक्टर ने हीरो मोटरसाइकिल (नंबर UP 83 AU 7049) को जोरदार टक्कर मारी। हादसे में गढ़ी जाफर निवासी रामू पुत्र दीवान सिंह और उलाऊ खेड़ा निवासी धर्मेंद्र घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों युवक रात में काम खत्म कर टूंडला से अपने घर लौट रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती, गंभीर हालत में आगरा रेफर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य रही और किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई। पुलिस अज्ञात ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिवहन निगम के आर्बिट्रेशन समिति में हुआ बदलाव:अब 5 नहीं 3 सदस्य होंगे, मंत्री दयाशंकर सिंह बोले -संविदा चालकों-परिचालकों के मामलों का निस्तारण होगा तेज
    Next Article
    सुसाइड के लिए 13 मंजिल पर सीढियों से पहुंचे ज्योतिषाचार्य:70 साल की मां की मौत के राज आज पोस्टमार्टम से खुलेंगे, पत्नी से भी था विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment