Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में मौसम का बदला मिजाज:शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश और ठंडी हवा ने बढ़ाई सिहरन

    1 hour ago

    1

    0

    अलीगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। गुरुवार रात बादलों के गरजने और बारिश के बाद शुक्रवार सुबह भी हवा के साथ बारिश हुई। ठंडी हवा के चलने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इससे शहरवासियों को मार्च के महीने में ही हल्की सिहरन का अहसास होने लगा है। लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं बेमौसम हो रही बारिश ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। गुरुवार रात को गरज के साथ हुई बारिश गुरुवार रात आसमान में बिजली कड़कने लगी और तेज गर्जना के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। यह सिलसिला जिले के विभिन्न हिस्सों जैसे क्वार्सी, खैर और गभाना क्षेत्र में भी देखा गया। बारिश के कारण शहर की आवाजाही प्रभावित हुई। हालांकि, इस बारिश ने पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही तपिश से राहत दिलाई है। न्यूनतम तापमान गिरा ​शुक्रवार सुबह अलीगढ़ का न्यूनतम तापमान गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में हवा में नमी का स्तर 84 प्रतिशत के करीब बना हुआ है। 5 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं ने वातावरण में ठंडक घोल दी है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि दिन भर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बेमौसम बारिश ने किसानों को परेशान किया वहीं, दूसरी ओर यह बेमौसम बारिश किसानों के लिए चिंता का विषय बन सकती है। खेतों में खड़ी फसलों के लिए ओलावृष्टि या भारी बारिश नुकसानदेह साबित हो सकती है। फिलहाल, अलीगढ़ प्रशासन और कृषि विभाग की नजरें मौसम के अगले रुख पर टिकी हैं। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है, जिससे दिन में भी गर्मी का अहसास नहीं होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दालमंडी में ईद का आखिरी बाजार, गम और गुस्सा:दुकानदार बोले - त्योहार अच्छा नहीं लग रहा, चेहरा उतरा हुआ और सभी मायूस
    Next Article
    लखनऊ में मौसम बदला, दिन में अंधेरा छाया:तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे, दोपहर में आंधी चलेगी; मौसम विभाग का रेड अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment