Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में बुलेट की टक्कर से बुजुर्ग घायल:उपचार के दौरान हुई मौत, 3 बेटों के पिता थे

    3 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद। थाना टूंडला क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर से बस का इंतजार कर रहे एक बुजुर्ग की मौत हो गई। यह घटना हाईवे रेजीडेंसी के सामने फुटओवर ब्रिज के पास हुई। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को एफएच मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने इस संबंध में थाना टूंडला में तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव गुराऊ निवासी राम सिंह के रूप में हुई है। राम सिंह टूंडला से आगरा जाने के लिए हाईवे रेजीडेंसी के सामने फुटओवर ब्रिज के पास बस का इंतजार कर रहे थे। तभी मथुरा के परखम थाना फरह निवासी लवकुश पुत्र राजकिशोर अपनी बुलेट मोटरसाइकिल (UP-85 BA-0025) को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए आया और उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राम सिंह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। सूचना मिलने पर परिजन उन्हें तत्काल एफएच मेडिकल कॉलेज ले गए। चिकित्सकों ने उनके हाथ और पैर में गंभीर फ्रैक्चर बताया और ऑपरेशन की सलाह दी। हालांकि, डॉक्टरों की अनुपलब्धता के कारण ऑपरेशन सोमवार को किए जाने की बात कही गई। राम सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए, परिजन उन्हें एंबुलेंस से आगरा के एक बड़े अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में उनकी तबीयत और बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। राम सिंह का शव एंबुलेंस से वापस फिरोजाबाद मोर्चरी लाया गया। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। मृतक के पौत्र नवीन कुमार पुत्र नेत्रपाल सिंह ने थाना टूंडला में आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, पोस्टमार्टम कराने और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरबंश मोहाल में अधेड़ ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:नोट में लिखा- मेरे मरने के बाद संपत्ति मंदिर में दान कर देना
    Next Article
    शाहजहांपुर में दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत:रात में आंधी-बारिश के दौरान हुआ हादसा, चार घंटे तक दबा रहा, आंख खुलने पर सुबह पता चला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment