Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में डॉ. भीमराव आंबेडकर की शोभायात्रा निकली:विधायक प्रेमपाल धनगर ने किया शुभारंभ, जगह-जगह हुआ स्वागत

    3 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद के पचोखरा में शनिवार रात डॉ. भीमराव आंबेडकर की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ युवा नाचते-गाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में आधा दर्जन से अधिक झांकियां शामिल थीं, जिनका जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर ने किया। उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और फीता काटकर यात्रा को आगे बढ़ाया। इस अवसर पर विधायक ने डॉ. आंबेडकर के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। शोभायात्रा में सबसे आगे बाबा साहब की झांकी चल रही थी, जो आकर्षण का केंद्र रही। इसमें संविधान हाथ में लिए डॉ. आंबेडकर की झांकी विशेष रूप से सराही गई। बैंड अपनी मधुर धुनें बिखेर रहे थे, जिन पर युवा उत्साह से नाच रहे थे। यह शोभायात्रा गांव गालिब, राजनगर, गढ़ी जोरी और श्रीनगर से होते हुए वापस आंबेडकर पार्क पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान सड़क किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ झांकियों को देखने के लिए उमड़ी। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय पुष्कर ने क्षेत्र के गणमान्य लोगों को पटका पहनाकर सम्मानित किया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष अमित तोमर पुलिस बल के साथ तैनात रहे। इस आयोजन में सर्व समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा में संजय परमार, अजित जुरेल, रामतीर्थ चक, सतेंद्र, अजय कुमार, पुष्पेंद्र सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज से बदलेगा मौसम, अगले 6 दिन तक बूंदाबांदी:अधिकतम तापमान 44.5°C पहुंचा, रात का पारा भी सामान्य से 2.4°C अधिक
    Next Article
    सहारनपुर पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड आज:1212 नए सिपाही पुलिस बल में शामिल, महिला-पुरुष आरक्षियों की संयुक्त दीक्षांत परेड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment