Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में डंपर की टक्कर से किशोरी की मौत:नसीरपुर में ग्रामीणों ने लगाया जाम, तीन घंटे तक चला हंगामा

    1 hour ago

    2

    0

    फिरोजाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में 10 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नसीरपुर-उरावर मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे लगभग तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। यह घटना शुक्रवार को नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव धर्मनगर के पास नसीरपुर-उरावर रोड पर हुई। एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार परिवार अपने ननिहाल से घर लौट रहा था। हादसे में बाइक पर बैठी 10 वर्षीय आराध्या की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर चालक मौके से फरार आराध्या के पिता लक्ष्मण सिंह और मां नीलम को मामूली चोटें आई हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि आराध्या सड़क पर गिर गई और उसकी जान चली गई। घटना के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही गांव धर्मनगर और आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने डंपर चालक की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग को लेकर नसीरपुर-उरावर रोड पर जाम लगा दिया। तीन घंटे तक यातायात बाधित जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लगभग तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप था कि क्षेत्र में डंपर और भारी वाहनों की तेज रफ्तार से आवाजाही होती है, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। उन्होंने डंपर चालक की लापरवाही को किशोरी की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर थाना नसीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया और काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल पिता और मां का प्राथमिक उपचार कराया गया। तहरीर के आधार पर मुकदमा पुलिस का कहना है कि फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है। वाहन को कब्जे में लेकर उसके नंबर के आधार पर चालक और मालिक की पहचान की जा रही है। पुलिस ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्राइवेट कंपनी के टीम लीडर ने तोड़ा था एटीएम:लखनऊ में गिरफ्तार, बोला- शेयर मार्केट डाउन होने पर 6 लाख का कर्ज हो गया था
    Next Article
    शाहजहांपुर में अज्ञात-वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:परिजन बोले- बाइक पर खरोंच नहीं, हादसा नहीं लग रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment