Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्राइवेट कंपनी के टीम लीडर ने तोड़ा था एटीएम:लखनऊ में गिरफ्तार, बोला- शेयर मार्केट डाउन होने पर 6 लाख का कर्ज हो गया था

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में एटीएम तोड़कर कैश चोरी करने का प्रयास करने वाला गिरफ्तार हो गया है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया है कि जोमैटो के वेयर हाउस में वह टीम लीडर है। शेयर मार्केट और क्रिप्टो करेंसी में रुपए इन्वेस्ट करता है। शेयर मार्केट लगातार डाउन हो रहा था जिससे उस पर 6 लाख रुपए से ज्यादा का कर्ज हो गया था। कोई रास्ता न सूझने पर एटीएम तोड़कर पैसे चुराने की कोशिश की थी। गिरफ्तार युवक ने अपनी पहचान उन्नाव जिले के अजगैन थाना अंतर्गत शेरशाह गांव निवासी गुलशन कुमार (21) पुत्र दिवंगत मैकू लाल गौतम के रूप में बताई है। उसने 11 अप्रैल की सुबह बंथरा के पहाड़पुर स्थित हिताची एटीएम में एक अज्ञात व्यक्ति ने तोड़फोड़ कर कैश चोरी करने की कोशिश की थी। घटना की 3 तस्वीरें- जानिए पूरा घटनाक्रम- बंथरा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर में हिताची का एटीएम लगा है। उसे 11 अप्रैल से तोड़कर लूटने की कोशिश की गई। एक चोर हेलमेट लगाकर बूथ के अंदर एटीएम मशीन के पास गया। उसने सब्बल से मशीन को 7 मिनट तक तोड़ने का प्रयास किया। हालांकि, इस दौरान वह मशीन का कुछ हिस्सा ही तोड़ पाया लेकिन कैश फिर भी नहीं निकाल पाया। इसके बाद वह वहां से चला गया। पढ़िए जो युवक ने बताया- लव मैरिज के बाद घरवालों ने अलग किया गिरफ्तार आरोपी गुलशन ने बताया कि उसने 2024 में लव मैरिज की थी, जिससे नाराज होकर घरवालों ने उसे घर से अलग कर दिया था। इस समय वह बंथरा के ग्राम उम्मेदखेड़ा में किराये पर रहता है। बंथरा स्थित जोमैटो वेयरहाउस में टीम लीडर के रूप में काम करता है। पुलिस के अनुसार, आरोपी शेयर मार्केट और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के कारण करीब छह लाख रुपए से ज्यादा के कर्ज में डूब गया था। कर्ज चुकाने के दबाव में उसने एटीएम तोड़कर पैसे चोरी करने की योजना बनाई थी। वह तमाम कोशिशों के बावजूद एटीएम नहीं लूट सका। सब्बल, कटर, बाइक बरामद पुलिस ने आरोपी कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया सब्बल, कटर और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। बंथरा प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश सिंह ने बताया- 11 अप्रैल 2026 की सुबह बंथरा के पहाड़पुर स्थित हिताची एटीएम में एक अज्ञात व्यक्ति ने तोड़फोड़ कर कैश चोरी करने की कोशिश की थी। इस संबंध में हिताची की फ्रेंचाइजी लेकर एटीएम बूथ संचालित करने वाले पहाड़पुर निवासी शौर्य श्रीवास्तव ने बंथरा थाने में मामला दर्ज कराया था। एसीपी कृष्णा नगर रजनीश वर्मा ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए एक पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया। ------------------------- संबंधित खबर पढ़िए- लखनऊ में 7 मिनट तक तोड़ता रहा एटीएम... VIDEO : सब्बल लगाकर खोली मशीन की बॉडी, नहीं निकाल पाया कैश लखनऊ में एटीएम को तोड़कर लूटने की कोशिश की गई। एक चोर हेलमेट लगाकर बूथ के अंदर एटीएम मशीन के पास गया। उसने सब्बल से मशीन को 7 मिनट तक तोड़ने का प्रयास किया। हालांकि इस दौरान वो मशीन का कुछ हिस्सा ही तोड़ पाया। लेकिन कैश फिर भी नहीं निकाल पाया। इसके बाद वह वहां से चला गया। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिप्टी CM केशव मौर्य की अखिलेश को दो टूक:मुस्लिम महिलाओं की चिंता है तो पार्टी से चुनाव लड़ाएं, तुष्टीकरण न करें
    Next Article
    फिरोजाबाद में डंपर की टक्कर से किशोरी की मौत:नसीरपुर में ग्रामीणों ने लगाया जाम, तीन घंटे तक चला हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment