Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में फर्जी जमानत गिरोह का भंडाफोड़:रसूलपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा, फर्जी पेपर तैयार करवाते थे

    1 hour ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में थाना रसूलपुर पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अदालत में फर्जी जमानत कराने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान वीरेंद्र उर्फ वीके, वीरपाल और यादराम के रूप में हुई है। पुलिस ने इन्हें मोढ़ा चौराहे के पास से दबोचा। तीनों आरोपी थाना नारखी क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना रसूलपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 589/25 के तहत इन आरोपियों की तलाश की जा रही थी। जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी दस्तावेज तैयार कर अन्य लोगों के नाम-पते का इस्तेमाल करते थे और मुकदमों में बंद आरोपियों की अदालत से फर्जी जमानत कराते थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी इस मामले में 22 दिसंबर 2025 को जाटऊ निवासी होरीलाल ने थाना रसूलपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। वादी के अनुसार, वीरेंद्र उर्फ वीके समेत छह लोगों ने मिलकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर न्यायालय में जमानत दिलाने का काम किया था। इसी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तार आरोपियों में वीरपाल का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ नारखी और रसूलपुर थानों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, यादराम के खिलाफ भी पूर्व में मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:पति से विवाद के बाद पत्नी ने जान दी; दोपहर में गर्म हवा ने लू का एहसास कराया, पारा 38.2°C
    Next Article
    प्रयागराज में सूख रहे पौधे, सो रहा विभाग:माघ मेले में करोड़ो की लागत से लगे थे, पानी के लिए तरस रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment