Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में गहराया पेयजल संकट:5 दिन से खराब ट्यूबवेल, लोगों ने किया प्रदर्शन

    14 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद के नगर निगम क्षेत्र हिमायूंपुर वार्ड नंबर 32 में पेयजल संकट गहरा गया है। क्षेत्र का ट्यूबवेल पिछले पांच दिनों से खराब पड़ा है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पिछले आठ दिनों से पानी की किल्लत है और टैंकरों से भी पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। मंगलवार को मोहल्लेवासियों ने इस समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि उन्होंने जलकल विभाग के जेई गोविंद से कई बार शिकायत की है। हालांकि, हर बार अस्थायी समाधान के तौर पर ऐसी मोटर लगाई जाती है जो कुछ ही घंटों में फिर खराब हो जाती है। निवासियों ने कई अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भी दिए हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। पानी की समस्या से आक्रोशित मोहल्लेवासियों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर जलकल विभाग के एक्सईएन सतीश कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय पार्षद नरेश शर्मा नीटू ने जेई पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा मनमाने तरीके से ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं और वार्ड की गंभीर समस्या की अनदेखी की जा रही है।जलकल विभाग के एक्सईएन सतीश कुमार ने बताया कि खराब ट्यूबवेल को ठीक कराने का कार्य जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही क्षेत्रवासियों को पानी की समस्या से राहत दिलाई जाएगी। मीरा देवी, शीला देवी और कविता देवी जैसी स्थानीय महिलाओं ने बताया कि कई दिनों से पानी न मिलने के कारण घरों में भारी दिक्कतें आ रही हैं। वहीं, स्थानीय बुजुर्ग रामखिलाड़ी ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में युवक ने की आत्महत्या:मां बाहर गई थी, घर लौटी तो बेटा फंदे पर लटकते हुए मिला
    Next Article
    कानपुर में कांस्टेबल से एमएससी छात्रा से किया रेप, FIR:नौकरी व शादी का दिया झांसा, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment