Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर उखाड़कर विरोध किया:तेज बिल और बिजली कटौती से परेशान, पुराने मीटर लगाने की मांग

    1 hour ago

    2

    0

    फिरोजाबाद के अजीत नगर के ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर जटई विद्युत उपकेंद्र पर जमकर हंगामा किया। ग्रामीण अपने घरों में लगे स्मार्ट मीटर उखाड़कर उपकेंद्र पहुंचे और उन्हें वहां फेंक दिया। उनका आरोप है कि ये मीटर बहुत तेजी से चल रहे हैं, जिससे बिजली के बिल मनमाने ढंग से बढ़ गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि स्मार्ट मीटर एक दिन में 200 से 500 रुपये तक का बिल दिखा रहे हैं। इसके अलावा, बिजली आपूर्ति अपने आप बंद हो जाती है, जिससे भीषण गर्मी में उन्हें पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। ग्रामीण सरला देवी ने बताया कि कर्मचारी रोजाना बिल के लिए परेशान करते हैं, और अधिक बिल आने से घर का बजट बिगड़ गया है। बिजली कटौती के कारण उन्हें पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। हंगामा बढ़ता देख अवर अभियंता राजेंद्र सिंह मौके से चले गए। सूचना मिलने पर नगला सिंघी पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि उन्हें स्मार्ट मीटर नहीं चाहिए। वे पुराने मीटर वापस चाहते हैं, जिनमें बिल कम आता था और भुगतान मासिक आधार पर होता था। उन्होंने चेतावनी दी कि वे अब गांव में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे, क्योंकि सारी कमाई लगाने के बाद भी बिजली का बिल भरना मुश्किल हो रहा है। इस संबंध में एसडीओ ग्रामीण योगेश शर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं को समझाने का प्रयास किया जा रहा है और उन्हें स्मार्ट मीटर के लाभों के बारे में जानकारी दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुम्बई के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस 28 अप्रैल से:अयोध्या सदर विधायक वेद गुप्ता इस ट्रेन चलाने को लेकर थे प्रयासरत
    Next Article
    बागपत के अहेड़ा गांव में शीशम काटने का प्रयास:ग्रामीणों के विरोध पर आरोपी फरार, वन विभाग से की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment