Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में गैस आपूर्ति ठप:तीन दिन से एजेंसी बंद होने पर उपभोक्ताओं ने सड़क जाम की

    1 hour ago

    2

    0

    फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित दया भारत गैस एजेंसी पर गैस आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं में भारी रोष है। पिछले तीन दिनों से एजेंसी बंद होने के कारण नाराज लोगों ने शुक्रवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्हें पिछले कई महीनों से नियमित रूप से गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा, जिससे उनके घरेलू कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। गुस्साए उपभोक्ताओं ने झील की पुलिया के पास सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलने पर थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गैस आपूर्ति सुचारू नहीं की गई तो वे इससे भी बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं, पुलिस ने संबंधित एजेंसी संचालक से बात कर समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साइबर ठगी के शिकार को 10 हजार रुपए वापस मिले:श्रावस्ती पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मिली राहत, डेबिट कार्ड से धोखाधड़ी का शिकार हुआ था युवक
    Next Article
    हमीरपुर में रेलवे अफसर बनकर किराए पर लिया रोड रोलर:48 घंटे में कबाड़ी को बेचकर ठग फरार, पुलिस ने बरामद किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment