Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में रेलवे अफसर बनकर किराए पर लिया रोड रोलर:48 घंटे में कबाड़ी को बेचकर ठग फरार, पुलिस ने बरामद किए

    3 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर के सुमेरपुर कस्बे में धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने खुद को रेलवे का अधिकारी और ठेकेदार बताकर बांदा के दो लोगों से किराए पर रोड रोलर लिए और महज 48 घंटे के भीतर उन्हें कबाड़ी को बेचकर फरार हो गया। चालकों के लौटने पर इस ठगी का खुलासा हुआ। पुलिस ने उद्योग नगरी में बंद पड़ी एक फैक्ट्ररी से दोनों रोड रोलर बरामद कर पुलिस चौकी में खड़ा कराया। दो दिन में काम शुरू होने कही थी बात बांदा के कालू कुआं निवासी उमेश गुप्ता ने बताया कि 30 मार्च को मोहन मिश्रा पुत्र कृष्ण कुमार मिश्रा निवासी अंबाला उनके पास आया। खुद को रेलवे का अधिकारी बताया। उसने कहा कि सुमेरपुर के चंद्रपुरवा गांव के पास रेलवे का काम चल रहा है। उसे रोड रोलर की जरूरत है। उसने आधार कार्ड आदि दिखाकर 20 हजार रुपए एडवांस दिए। रोड रोलर लेकर सुमेरपुर चला आया। यहां पहुंचकर उसने चालक से कहा कि दो दिन बाद काम शुरू होगा, तब आना। इस पर चालक वापस बांदा लौट गया। ड्राइवर को दो दिन बाद वापस भेज दिया इसी तरह बांदा के कालू कुआं के ही निवासी रामबली विश्वकर्मा ने बताया कि 31 मार्च को वही व्यक्ति उनके पास आया और खुद को लोक निर्माण विभाग का ठेकेदार बताते हुए चंद्रपुरवा बुजुर्ग में सड़क निर्माण का काम मिलने की बात कही। उसने 10 हजार रुपए एडवांस देकर रोड रोलर किराए पर लिया। चालक को दो दिन बाद आने की बात कहकर वापस भेज दिया। दो दिन बाद जब दोनों चालक सुमेरपुर पहुंचे तो वहां रोड रोलर और मोहन मिश्रा दोनों गायब मिले। आसपास के लोगों से जानकारी करने पर पता चला कि दोनों रोड रोलर खराब बताकर क्रेन से घसीटकर कहीं ले जाए गए हैं और कस्बे में ही बेच दिए गए हैं। इसके बाद चालकों ने अपने मालिकों को सूचना दी। दोनों मालिक मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में गैस आपूर्ति ठप:तीन दिन से एजेंसी बंद होने पर उपभोक्ताओं ने सड़क जाम की
    Next Article
    वीकेंड पर बाबा विश्वनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब:मंदिर के बाहर लगी 2 KM लंबी लाइन, गर्मी से बचाव के लिए लगा है जर्मन हैंगर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment