Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में IPTV पायरेसी गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार:900 यूजर्स को बेच रहे थे अवैध सब्सक्रिप्शन, 20 लाख रुपये फ्रीज; नेटवर्क पंजाब-राजस्थान तक

    1 hour ago

    2

    0

    फिरोजाबाद में साइबर क्राइम सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कॉपीराइटेड डिजिटल कंटेंट की पायरेसी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद में साइबर अपराध पुलिस टीम ने विजयपुरा तिराहा से पदम सिंह, अशोक धीमान और जगदीश कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ‘BOS IPTV’ नामक अवैध प्लेटफॉर्म के जरिए Jio Hotstar समेत कई प्रीमियम चैनलों और डिजिटल कंटेंट का गैरकानूनी प्रसारण कर रहे थे। गिरोह ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर 900 से अधिक लोगों को जोड़ रखा था। यूजर्स को ऐप लिंक, यूजर आईडी और पासवर्ड देकर सब्सक्रिप्शन के नाम पर पैसे वसूले जाते थे। QR कोड से वसूली, खातों में ट्रांसफर जांच में सामने आया कि आरोपी क्यूआर कोड के जरिए भुगतान लेते थे और रकम को अलग-अलग बैंक खातों, यूपीआई आईडी और पोस्ट ऑफिस आरडी खातों में ट्रांसफर कर मनी लॉन्ड्रिंग कर रहे थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी जगदीश कुमार के बैंक खाते में करीब 20 लाख रुपये फ्रीज कर दिए हैं। लैपटॉप, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद छापेमारी के दौरान 2 लैपटॉप, 3 मोबाइल फोन, 8 बैंक पासबुक, कई सिम कार्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं। सभी उपकरणों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह गिरोह पंजाब और राजस्थान तक सक्रिय था। पूछताछ में अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। व्हाट्सएप चैट और बैंक ट्रांजेक्शन की गहन जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में डॉक्टर की बाथरूम में मौत:महिला डॉक्टर के फ्लैट पर मिलने गए थे, हाथ में वीगो लगा था
    Next Article
    हत्यारोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग:मोदी राठौर युवा सेना ने सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment