Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हत्यारोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग:मोदी राठौर युवा सेना ने सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा

    1 hour ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद के अमृतपुर थाना क्षेत्र में नौ माह बाद एक युवक का कंकाल मिलने के मामले में सोमवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। मोदी राठौर युवा सेना के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर पाल सिंह राठौर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम अतिरिक्त को सौंपा, जिसमें हत्या के छह आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की गई। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है, जिनमें से तीन आरोपी जेल जा चुके हैं और तीन अभी भी फरार हैं। ज्ञापन में बताया गया कि मृतक ओमवीर सिंह की हत्या हुई थी। उनकी पत्नी धर्मशिला ने पुलिस को सूचना दी थी, जिस पर पुलिस ने पहले केवल तस्करा डाला था। हालांकि, बाद में छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अमृतपुर थाना पुलिस ने रामू यादव, सुरजीत यादव और देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपी अभी फरार हैं। धर्मशिला और उनके परिजनों को इन आरोपियों से जान का खतरा बना हुआ है। पुलिस की कथित ढिलाई के कारण धर्मशिला के पति की मृत्यु का खुलासा लगभग नौ माह बाद हो पाया था। ज्ञापन में मांग की गई है कि सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। गिरफ्तार आरोपियों में से एक देवेंद्र यादव के खिलाफ जिले के कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं और वह पूर्व प्रधान भी रह चुका है। ग्रामीणों ने देवेंद्र यादव की आय से अधिक संपत्ति की जांच और आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की भी मांग की है। कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने बैनर लेकर प्रदर्शन किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में IPTV पायरेसी गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार:900 यूजर्स को बेच रहे थे अवैध सब्सक्रिप्शन, 20 लाख रुपये फ्रीज; नेटवर्क पंजाब-राजस्थान तक
    Next Article
    गोरखपुर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ:CM बोले- पत्रकारों को सस्ते आवास और कैशलेस हेल्थ सेवा मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment