Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में जिओ हॉटस्टार के कॉपीराइट चैनलों का अनाधिकृत प्रसारण:आईपीटीवी ऑपरेटरों के खिलाफ FIR दर्ज, उपकरण और सर्वर जब्त करने की कार्रवाई

    2 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद में जिओ स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और उसके ओटीटी प्लेटफॉर्म जिओ हॉटस्टार के कॉपीराइट चैनलों के अनाधिकृत प्रसारण का मामला सामने आया है। कंपनी के एक कर्मचारी ने साइबर थाने में आईपीटीवी सेवा ‘बीओएस आईपीटीवी’ के मालिकों, ऑपरेटरों और डेवलपर्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिओ स्टार इंडिया की ओर से अधिकृत हेमंत टंडन (रोपड़, पंजाब) ने गुरुवार को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि कंपनी खेल, मनोरंजन और इंफोटेनमेंट चैनलों का प्रसारण करती है और उनके पास कई चैनलों के विशेष कॉपीराइट और प्रसारण अधिकार हैं। इसमें आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लाइव प्रसारण के अधिकार भी शामिल हैं। बीओएस आईपीटीवी पर शक जांच के दौरान कंपनी को पता चला कि ‘बीओएस आईपीटीवी’ नामक अवैध आईपीटीवी सेवा सदस्यता मॉडल पर जिओ हॉटस्टार और अन्य चैनलों की सामग्री का अनाधिकृत प्रसारण कर रही थी।तहरीर में अभिषेक निषाद (पश्चिम उत्तर प्रदेश), विक्रम वफा (फिरोजाबाद), अफजल शेख (उत्तर प्रदेश), विक्रम वफा (आईपीटीवी सेलर यूपी वेस्ट), यूपीआई आईडी अशोक धीमान और मधु दर्जी सहित अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। कंपनी की मांग शिकायतकर्ता ने बीओएस आईपीटीवी से जुड़े व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज करने, उपकरण और सर्वर जब्त करने, संबंधित वेबसाइटों को ब्लॉक करने और उनके यूपीआई व बैंक खातों को फ्रीज करने की मांग की है। इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि यह मामला कॉपीराइट चैनलों के अनाधिकृत प्रसारण से जुड़ा है। पुलिस ने धोखाधड़ी, आईटी एक्ट और कॉपीराइट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार:कोल्ड ड्रिंक के पैसे मांगने पर मारी थी गोली
    Next Article
    कानपुर में शोभायात्रा की तस्वीरें:विधायकों और मेयर ने उतारी रामलला की आरती, युवतियों ने डमरू बजाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment