Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा:1 मासूम की मौत, 21 लोग मलबे में दबकर घायल, बुलडोजर और क्रेन से निकाले गए

    8 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिर गया। नई आबादी स्थित अमरदीप कॉलेज के पीछे ककरऊ निवासी अशोक पुत्र जयवीर सिंह के मकान की दूसरी मंजिल पर लेंटर डालने का काम चल रहा था। अचानक लेंटर भरभराकर गिरने से वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 3 श्रृष्टि पुत्री विकास की मौत हो गई। जबकि 21 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय करीब 21 मजदूर मौके पर मौजूद थे। लेंटर गिरते ही चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू किया। जेसीबी और क्रेन की सहायता से मलबा हटाकर दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला गया। घायल मजदूरों को तुरंत सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे की खबर मिलते ही मजदूरों के परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। मौके की तस्वीरें देखिए हादसे में घायल लोग लेंटर गिरने के दौरान परिवार के सदस्य अशोक पुत्र जयवीर, मुन्नी देवी पत्नी अशोक, शीलू पुत्री अशोक, शीलेंद्र पुत्र अशोक, अनिकेत पुत्र विजय सिंह, (निवासी ककरऊ, फिरोजाबाद) शामिल है। इसके अलावा मिस्त्री महेंद्र पुत्र लटूरी सिंह (निवासी न्यू रामगढ़) ,प्रवीन पुत्र राजवीर सिंह (निवासी दौलतपुर), गौरव पुत्र राजवीर सिंह (निवासी दौलतपुर), शटरिंग लगाने वाले भंवर सिंह पुत्र रघुवीर सिंह (निवासी बघेल कॉलोनी) धीरज पुत्र अशोक एवं हिमांशु पुत्र कम्पोडा (निवासी अंबेडकर नगर, फिरोजाबाद) लेंटर डालने का कार्य कर रहे मजदूर राजवीर पुत्र पूरन सिंह (निवासी चनौरा), चमन प्रकाश पुत्र रमेश चंद्र (निवासी रैपुरा), किशन मोहन पुत्र अमर सिंह (निवासी चनौरा), श्याम सुंदर पुत्र मुकेश (निवासी चनौरा), मोनू पुत्र अशोक (निवासी ककरऊ) हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। एसपी समेत कई थानों का फोर्स पहुंचा घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद, एडीएम विशु राजा, महापौर कामिनी राठौर, एसडीएम सतेंद्र सिंह और सीओ सिटी प्रवीण तिवारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने राहत कार्यों की निगरानी की और घायलों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि निर्माण कार्य में तकनीकी लापरवाही या सामग्री की गुणवत्ता में कमी के कारण लेंटर गिरा। प्रशासन ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं। इस हादसे के बाद क्षेत्र में निर्माणाधीन इमारतों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लड़कियों को छुड़ाने वाली के खिलाफ फतवा:लखनऊ में स्पा सेंटर से रेस्क्यू कराया, न्यूड वीडियो बनाकर धंधा कराने वाला छांगुर का चेला गिरफ्तार
    Next Article
    मंडलायुक्त ने बागपत कलेक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण किया:व्यवस्थाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment