Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में घर से विवाहिता को भागा ले गया प्रेमी:5 माह की गर्भवती हुई महिला बोली, प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के मलिहाबाद इलाके में एक विवाहिता ने युवक पर प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और साथी के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर मुकदमा दर्ज कराने और डीएनए टेस्ट करवाने की मांग की है। इस मामले में मलिहाबाद थाने में मुकदमा दर्ज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जंगल ले जाकर बनाया अश्लील वीडियो पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह एक वाटर पार्क में काम करती थी। वहीं उसकी मुलाकात रहीमाबाद निवासी सुनील से हुई थी। जबकि पीड़ित पहले से ही शादीशुदा है। आरोप है कि वाटर पार्क में काम करने के दौरान सुनील से नजदीकियां बढ़ गई थी। युवक ने प्रेम संबंध का दबाव बनाकर उसे एक दिन सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार शोषण करता रहा। इसके बाद दबाव बना कर पिछले साल मई में घर से भागा ले गया था। जेवर और 40 हजार रुपये भी हड़पे महिला का आरोप है कि सुनी उसे भागकर अपने साथी मुस्ताक प्रधान के घर ले गया, जहां उससे घर से लेकर आए जेवर और 40 हजार रुपए रखवा दिए। कहा कि सामान सुरक्षित रहेगा। बाद में दोनों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला गर्भवती हो गई और वर्तमान में पांच माह की प्रेग्नेंट है। पैसे मांगने पर मारपीट, जातिसूचक गालियां पीड़िता के अनुसार, जब उसने अपने जेवर और रुपए वापस मांगे तो आरोपी ने देने से इनकार कर दिया। विरोध करने पर मारपीट की गई और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने गर्भपात कराने और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले को लेकर पीड़ित ने सीएम को पत्र भेजा था। जिसके बाद मुकदमा दर्ज है। पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र मिला है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाक्सो पीड़िताओं के गर्भ मामलों में हाईकोर्ट गंभीर:HC ने 24 हफ्ते से पहले बेहतर व्यवस्था बनाने की जरूरत बताई
    Next Article
    Tu Yaa Main BO Collection Day 1: पहले ही दिन फीका रहा शनाया कपूर का जादू? 1 करोड़ भी नहीं पहुंचा आंकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment