Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा:20 से ज्यादा मजदूर मलबे में दबकर घायल, बुलडोजर और क्रेन से निकाले गए

    10 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिर गया। नई आबादी स्थित अमरदीप कॉलेज के पीछे ककरऊ निवासी अशोक पुत्र जयवीर सिंह के मकान की दूसरी मंजिल पर लेंटर डालने का काम चल रहा था। अचानक लेंटर भरभराकर गिरने से वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय करीब 20 मजदूर मौके पर मौजूद थे। लेंटर गिरते ही चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू किया। जेसीबी और क्रेन की सहायता से मलबा हटाकर दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला गया। घायल मजदूरों को तुरंत सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे की खबर मिलते ही मजदूरों के परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। मौके की तस्वीरें देखिए एसपी समेत कई थानों का फोर्स पहुंचा घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद, एडीएम विशु राजा, महापौर कामिनी राठौर, एसडीएम सतेंद्र सिंह और सीओ सिटी प्रवीण तिवारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने राहत कार्यों की निगरानी की और घायलों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि निर्माण कार्य में तकनीकी लापरवाही या सामग्री की गुणवत्ता में कमी के कारण लेंटर गिरा। प्रशासन ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं। इस हादसे के बाद क्षेत्र में निर्माणाधीन इमारतों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद हिंदू कॉलेज में खो-खो प्रतियोगिता:नगर खेल कुंभ के तहत छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया
    Next Article
    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रोजगार मिशन समिति की बैठक:रोजगार महाकुंभ 2025-26 की तैयारियों पर हुई चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment