Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में सवर्ण संगठनों का UGC एक्ट के खिलाफ धरना:सरकार के खिलाफ नारेबाजी, आंदोलन को आगे बढ़ाने का ऐलान

    1 hour ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में सोमवार को सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों ने UGC एक्ट के विरोध में एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। सिललोड़ी सरकार बगीची में आयोजित इस प्रदर्शन में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने का ऐलान किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में कायस्थ महासभा, क्षत्रिय महासभा, सवर्ण महासभा, ठाकुर महासभा, ब्राह्मण महासभा, वैश्य महासभा, चाणक्य फाउंडेशन, सवर्ण आर्मी, करणी सेना, व्यापार मंडल और भारतीय किसान यूनियन (भानू) सहित कई संगठनों के राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के बाद सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर धरना दिया और "UGC वापस लो", "सरकार होश में आओ" जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि UGC एक्ट वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन को व्यापक स्तर पर बढ़ाया जाएगा। बैठक में आगामी आंदोलन की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक UGC एक्ट वापस नहीं होता, तब तक सवर्ण समाज का यह आंदोलन जारी रहेगा। कानून के जानकारों ने एक्ट की विभिन्न धाराओं पर चर्चा करते हुए इसे समाज के लिए चिंताजनक बताया। इस दौरान विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे और एक्ट को समाज के हितों के विपरीत बताया। क्षत्रिय महासभा के राज धाकरे ने कहा कि समाज अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेगा।पूर्व RSS व हिंदू जागरण मंच पदाधिकारी तथा वर्तमान में भाकियू भानू से जुड़े संजय सिंह ने इस आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन मिलने की बात कही। चाणक्य फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश शर्मा ने एक्ट को समाज के हितों के विपरीत बताया।भारतीय सवर्ण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय ने सरकार से इस मामले पर पुनर्विचार करने की मांग की। ब्राह्मण महासभा फिरोजाबाद के प्रमुख महासचिव विपिन शर्मा ने सभी वर्गों से मिलकर आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। ठाकुर महासभा के प्रधान भीम सिंह जादौन ने एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कायस्थ, ठाकुर, ब्राह्मण, सामान्य वर्ग और वैश्य समाज मिलकर अपनी रणनीति के तहत आगे की रूपरेखा तय करेंगे। आयोजकों के अनुसार, यह आंदोलन का पहला चरण है और इसके बाद व्यापक स्तर पर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    LU लाल बारादरी प्रकरण ने लिया सियासी रंग:इमरान प्रतापगढ़ी ने किया पोस्ट, देर रात तक छात्रों ने दिवा धरना
    Next Article
    घोसी चीनी मिल में गन्ना खरीद बंद:सपा सांसद राजीव राय बोले- सभी किसानों का गन्ना नहीं खरीदा तो करूंगा आंदोलन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment