Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    LU लाल बारादरी प्रकरण ने लिया सियासी रंग:इमरान प्रतापगढ़ी ने किया पोस्ट, देर रात तक छात्रों ने दिवा धरना

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विश्वविद्यालय कैंपस में लाल बारादरी में फेंसिंग निर्माण को लेकर रविवार को छात्र गुटों के प्रदर्शन के बाद अब मामला तूल पकड़ता दिख रहा हैं। सियासी लोगों की भी इस मामले में एंट्री हो चुकी हैं। राज्य सभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से इस मामले को बेहद गंभीर बताया और छात्रों के रुख को जायज बताते हुए रमजान के महीने में विश्वविद्यालय प्रशासन की इस हरकत की निंदा की। उन्होंने धरने पर बैठे छात्रों से बातचीत भी की। अब जान लीजिए...इमरान प्रतापगढ़ी ने क्या पोस्ट किया... लखनऊ विश्वविद्यालय में स्थित सैकड़ों साल पुरानी लाल बारादरी में बच्चे नमाज़ पढ़ते हैं ये विश्वविद्यालय की दशकों पुरानी परम्परा में शामिल है कल रात से वहाँ छात्र आंदोलनरत हैं क्योंकि छात्रों को बिना बताये मस्जिद के दरवाजे को वेल्डिंग करके सील कर दिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन में इतनी भी संवेदनशीलता नहीं कि रमज़ान के महीने में ऐसा कृत्य करके वो क्या संदेशा देना चाह रहे हैं। रात आंदोलनरत छात्रों से वीडियो कॉल पर बात की और उनकी माँग को पूरा समर्थन दिया, लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन तुरंत लाल बारादरी की उस जगह को बच्चों के लिये खोले और विश्वविद्यालय कैंपस को नफ़रत की प्रयोगशाला ना बनाये। उन्होंने रविवार देर रात धरने बैठे छात्रों के नारेबाजी करते हुए वीडियो भी पोस्ट किया है। अब जान लेते हैं..कल का पूरा घटनाक्रम… इससे पहले रविवार को अचानक लखनऊ यूनिवर्सिटी कैंपस का माहौल तनावपूर्ण हो गया था। LU के निर्माण विभाग द्वारा लाल बारादरी परिसर की फेंसिंग कराने को लेकर खुदाई शुरू की गई। इस पहले स्थल पर बैरिकेडिंग लगाई गई और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती थी। इस बीच समाजवादी छात्र सभा, NSUI और AISA ने इस निर्माण कार्य का विरोध करना शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप था कि लाल बारादरी परिसर में मस्जिद है। जिसका दरवाजा बंद करने की साजिश की जा रही हैं। गुस्साएं छात्रों ने रविवार दोपहर पहले बैरिकेडिंग को गिराया। फिर नारेबाजी करते हुए बिल्डिंग के पास पहुंचे और वहां नमाज पढ़ी। शाम को वहीं पर इफ्तार भी किया। नमाज पढ़ने वाले छात्रों को मानव शृंखला बनाकर हिंदू छात्रों ने घेर लिया। जब वो नमाज पढ़कर उठे तब यह मानव शृंखला हटी। इस दौरान वहां भारी पुलिस बल तैनात रहा। छात्रों का कहना था कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने बिना कोई नोटिस इस मस्जिद के दरवाजे को सील करके यहां दीवार खड़ा कर दी। उन्होंने सील किए गए दरवाजे को खुलवाने की मांग की। देर रात तक छात्र उसी स्थल पर धरना देते रहे। कल के प्रदर्शन की 3 तस्वीरें देखिए… छात्रों का आरोप संरक्षित स्थल पर हो रहा निर्माण… प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि लाल बारादरी ASI द्वारा संरक्षित स्थल है, इसलिए बिना उसकी अनुमति के कोई भी कंस्ट्रक्शन नहीं किया जा सकता। कुछ स्टूडेंट्स का यह भी आरोप था कि यूनिवर्सिटी प्रशासन इस स्थल पर धर्म विशेष के लोगों की एंट्री रोकना चाहता है। इसी मकसद से यहां पूरे परिसर को सील किया जा रहा है। जो रुकावट पैदा करेगा, वो बचेगा नहीं लखनऊ विश्वविद्यालय की कुल सचिव भावना मिश्रा ने बताया कि लाल बारादरी बदहाल हालात में है। वहां फेंसिंग करवाने के लिए निर्माण अधीक्षक को कहा गया था। इस बीच हसनगंज पुलिस को भी पहले से अवगत कराकर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती के लिए कहा गया है। रविवार को काम शुरू किया गया है। इसमें जो लोग भी रुकावट पैदा करेंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। कुलसचिव कार्यालय ने जारी किया था पत्र एक पत्र रजिस्ट्रार की तरफ से निर्माण भवन के कार्य अधीक्षक को 2 फरवरी को भेजा गया था। इसमें फेंसिंग बनाने के लिए कहा गया था। इसके बाद रविवार को फेंसिंग बनाने का काम शुरू हुआ। इसके बाद NSUI, समाजवादी छात्रसभा और AISA जैसे गुट के छात्रों ने प्रदर्शन कर फेंसिंग बनाने का विरोध किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 22 साल के कैप्टन की हार्टअटैक से मौत:कश्मीर में पोस्टिंग थी, इकलौते बेटे थे; आज पार्थिव शरीर पहुंचेगा
    Next Article
    फिरोजाबाद में सवर्ण संगठनों का UGC एक्ट के खिलाफ धरना:सरकार के खिलाफ नारेबाजी, आंदोलन को आगे बढ़ाने का ऐलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment