Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में शिक्षक टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ लामबंद:अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ ने ई-मेल, पोस्टकार्ड अभियान चलाया

    1 hour ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में टीईटी (TET) अनिवार्यता के मुद्दे पर शिक्षकों में असंतोष बढ़ गया है। इसके विरोध में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। जनपद फिरोजाबाद के शिकोहाबाद स्थित पाली इंटर कॉलेज में हुई बैठक में विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर शिक्षकों के आत्मसम्मान और सेवा सुरक्षा से कोई समझौता न करने का संकल्प लिया। शिक्षकों की मुख्य मांग शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त हुए शिक्षकों को टीईटी अनिवार्यता से मुक्त रखना है। विभिन्न शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बताया कि टीईटी अनिवार्यता को लेकर शिक्षक समुदाय में गहरा आक्रोश और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। शिक्षकों की इस भावना को देखते हुए अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील पाण्डेय और अटेवा के अध्यक्ष विजय बंधु सहित विभिन्न संगठनों के शीर्ष नेतृत्व की पहल पर अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ का गठन किया गया है। इस महासंघ का उद्देश्य सभी शिक्षक संगठनों को एकजुट कर आंदोलन को धार देना है। महासंघ ने आंदोलन की रूपरेखा घोषित कर दी है। इसके पहले चरण में एक ई-मेल और पोस्टकार्ड अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संदेश भेजकर टीईटी अनिवार्यता से मुक्ति की मांग की जा रही है। यह देशव्यापी विरोध अभियान 9 से 15 मार्च तक चलेगा। आंदोलन के आगामी चरणों में 13 अप्रैल को जिला मुख्यालयों पर मशाल जुलूस और विशाल मोटरसाइकिल जुलूस मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद, 3 मई को राजधानी लखनऊ में शिक्षकों की एक विशाल रैली आयोजित की जाएगी। महासंघ ने सभी शिक्षकों से एकजुट होकर इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया है। इस बैठक में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष यतेन्द्र यादव, जिला मंत्री सलिल यादव, बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष अवधेश यादव, जिलाध्यक्ष कमल यादव, अटेवा के जिला महासचिव सहदेव सिंह चौहान, प्रवक्ता विनय यादव, टीएससीटी के आनंद बाबू चक, विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के चंद्रसेन यादव, जिला संरक्षक भानुप्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. उमाशंकर सिंह धनगर, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, जिला उपाध्यक्ष कृष्णमुरारी यादव, सोनाली यादव, सरिता सिंह, असीम विक्रम सिंह, अवनीश कुमार, प्रमोद यादव, कृष्णकांत, नरेन्द्र कुमार, मोहम्मद शहीद, संजीव यादव, हरपाल सिंह, प्रदीप कुमार, प्रवीण यादव, केरन सिंह, अटेवा के सुधीर यादव, चंदन यादव सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे और पोस्टकार्ड व ई-मेल अभियान में भागीदारी
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में सपा महिला सभा का प्रदर्शन:गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर भाजपा सरकार को घेरा
    Next Article
    लखीमपुर में तेंदुए ने किसान पर किया हमला:भूसा गोदाम में तीन घंटे से छिपा, वीडियो बनाने की कोशिश में हुआ घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment