Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में दिव्यांगजनों के लिए मोबाइल कोर्ट:45 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल

    1 hour ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के विकास भवन सभागार में दिव्यांगजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश के राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन, हिमांशु शेखर झा के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में कुल 45 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। मोबाइल कोर्ट में दिव्यांगता प्रमाण पत्र (मेडिकल बोर्ड), यूडीआईडी कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, दिव्यांग पेंशन और रेल कंसेशन प्रमाण पत्र जैसी सेवाओं से संबंधित अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे। अधिकारियों ने बताया कि पात्र दिव्यांगजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संबंधित विभागों को मौके पर ही निर्देश दिए गए। इस कार्यक्रम में समाज कल्याण, शिक्षा, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, पुलिस प्रशासन, परिवहन, नगर निकाय, विद्युत, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संबंधित बैंकों के अधिकारी और अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक भी उपस्थित थे। दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए चिकित्सकीय बोर्ड की उपस्थिति सुनिश्चित की गई थी। आवश्यकता पड़ने पर एम्बुलेंस की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई। शिविर स्थल पर दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए पेयजल, शौचालय और अन्य आवश्यक इंतजाम किए गए थे। मोबाइल कोर्ट के जरिए दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के अनुरूप ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    TET की अनिवार्यता के विरोध में सड़क पर उतरे शिक्षक:वाराणसी में काला कानून वापस लो जैसे नारे लगाए, BSA ऑफिस से कलेक्ट्रेट तक गए
    Next Article
    लुक्सर हत्याकांड: भाई की मौत का बदला:डेढ़ साल बाद नितिन को मारी गोली,जेल से आते ही बना प्लान, पत्नी के सामने बरसाईं गोलियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment