Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लुक्सर हत्याकांड: भाई की मौत का बदला:डेढ़ साल बाद नितिन को मारी गोली,जेल से आते ही बना प्लान, पत्नी के सामने बरसाईं गोलियां

    1 hour ago

    1

    0

    नितिन नागर हत्याकांड में जांच के दौरान हत्या की वजह सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, राजेश और नितिन पिछले डेढ़ साल से बदला लेने की साजिश रच रहे थे। इस दुश्मनी की जड़ मार्च 2024 में हुई विनय नागर की हत्या से जुड़ी है। दरअसल, ठेकेदारी का काम करने वाले विनय नागर की हत्या का आरोप नितिन नागर पर लगा था। मामले के बाद नितिन ने दिल्ली की एक अदालत में सरेंडर किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि जब नितिन जेल में था, करीब छह महीने पहले उसके पिता फिरे नागर की हत्या कर दी गई थी। उनका शव घंघौला के खेतों में मिला था। इस हत्या में भी सचिन पर शक जताया गया था। हालांकि उस समय नितिन जेल में होने के कारण कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सका। जेल से बाहर आने के बाद घटनाक्रम ने खूनी मोड़ ले लिया। जमानत पर बाहर आते ही बना हत्या का प्लान करीब छह महीने पहले नितिन के जेल से बाहर आने की जानकारी मिलते ही राजेश और नितिन (मामा भांजा) ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश को अंजाम दिया। पुलिस को घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जो हमले की पूरी वारदात को बयां करता है। इस मामले में अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एक आरोपी का पुलिस की निगरानी में इलाज चल रहा है। घटना के दिन: दुकान से लौटते समय हमला गांव लुक्सर निवासी नितिन ई-रिक्शा एजेंसी चलाता था। मंगलवार सुबह वह शैंपू लेने दुकान गया था। करीब 11 बजे शैंपू लेकर घर लौटते समय पहले से घात लगाए तीन हमलावरों ने उसे पीछे से पकड़ लिया। नितिन ने भागने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसे दौड़ा लिया। हमलावरों ने नितिन को उसके घर के सामने पकड़कर सड़क पर गिरा दिया और एक के बाद एक तीन गोलियां दाग दीं। गोली लगते ही नितिन खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। गोलियों की आवाज सुनकर उसकी पत्नी श्वेता घर से बाहर आई और पति को बचाने की कोशिश की। इस दौरान एक हमलावर ने उस पर तमंचा तान दिया। पत्नी के सामने ही हमलावरों ने नितिन की गर्दन पर चाकू से कई वार किए। इसी बीच मोहल्लेवालों को आता देख तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों के अनुसार, नितिन के दो छोटे बच्चे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई थी। नितिन को तीन गोलियां मारी गई थी। इसके अलावा गले में छाती में चाकू से वार किया। ब्लड ज्यादा बह जाने की वजह से उसकी मौत हुई। बुधवार शाम को नितिन का अंतिम संस्कार गांव में किया गया। पुलिस के दो एनकाउंटर, पांच आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मामा राजेश और भांजा नितिन, दोनों निवासी लुक्सर, मुख्य साजिशकर्ता बताए जा रहे हैं। वहीं, उनके साथी सचिन, विपिन और मोनू को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद पकड़ा। एक अन्य आरोपी जीते का अस्पताल में पुलिस निगरानी में इलाज चल रहा है। ‘सेल्फ डिफेंस’ दिखाने के लिए खुद को मारी गोली जांच में खुलासा हुआ कि जीते ने घटना को पलटने के लिए पहले नितिन को गोली मारी फिर अपने ही पैर में गोली मारकर सेल्फ डिफेंस का दावा करने की कोशिश की। हत्या के बाद कई सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। पुलिस ने घटनास्थल से फुटेज कब्जे में लेकर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में दिव्यांगजनों के लिए मोबाइल कोर्ट:45 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल
    Next Article
    चित्रकूट में खनिज न्यास निधि की बैठक:खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास, स्वास्थ्य-शिक्षा पर अहम फैसले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment