Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में युवक को कुर्सी से पीटा, VIDEO:लालऊ चौराहे पर चार लोगों ने की मारपीट, आरोपियों की तलाश शुरू

    3 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित लालऊ चौराहे पर एक युवक के साथ चार लोगों ने बेरहमी से मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लालऊ चौराहे पर बीच सड़क पर युवक को घेरकर हमलावरों ने लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने कुर्सी उठाकर भी युवक पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे, जबकि कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में हमलावर बेखौफ होकर युवक को पीटते हुए साफ देखे जा सकते हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना दक्षिण पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    द अवियान में नवरात्रि सात्विक उत्सव:स्पेशल थाली बनी आकर्षण, शहरवासियों ने लिया हिस्सा
    Next Article
    लखनऊ में अवधी संरक्षण पर राष्ट्रीय संगोष्ठी:हिन्दुस्तानी एकेडमी, बयार फाउंडेशन और नेशनल पीजी कॉलेज ने किया आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment