Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    द अवियान में नवरात्रि सात्विक उत्सव:स्पेशल थाली बनी आकर्षण, शहरवासियों ने लिया हिस्सा

    3 hours ago

    1

    0

    आईआईएम रोड स्थित 'द अवियान' में नवरात्रि के अवसर पर 'नवरात्रि सात्विक उत्सव एवं स्पेशल थाली' का आयोजन किया गया। यह आयोजन शहरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सात्विक व्यंजनों के साथ आध्यात्मिक माहौल का अनुभव किया गया। होटल के जनरल मैनेजर आकाश सिंह राठौर ने बताया कि इस उत्सव को केवल भोजन तक सीमित नहीं रखा गया। इसे एक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक अनुभव के रूप में तैयार किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य मेहमानों को नवरात्रि की वास्तविक भावना से जोड़ना था। सात्विक अवधारणा पर आधारित असिस्टेंट फूड एंड बेवरेज मैनेजर सुनीत कुमार सिंह के अनुसार, विशेष सात्विक थाली को पूरी शुद्धता और सावधानी से तैयार किया गया था। मेहमानों ने इसके स्वाद और गुणवत्ता की सराहना की, जिससे यह आयोजन भक्ति और स्वाद का सफल संगम साबित हुआ। एफ एंड बी मैनेजर (इवेंट्स एवं क्लब ऑपरेशंस) प्रसून सिंह ने बताया कि इस विशेष थाली को बायोटिक और सात्विक अवधारणा पर आधारित किया गया था। इसमें कुट्टू की घुघरी, गल्फ फ्रूट्स और लस्सी जैसे पारंपरिक व पौष्टिक व्यंजन शामिल थे। इसका उद्देश्य मेहमानों को एक प्रीमियम और यादगार अनुभव प्रदान करना था। उत्सव में कुल 9 प्रकार के सात्विक व्यंजन परोसे गए सू-शेफ विजय ने जानकारी दी कि उत्सव में कुल 9 प्रकार के सात्विक व्यंजन परोसे गए। इनमें अंगूरी रसमलाई, साबूदाना की टिक्की, कुट्टू की पूड़ी, जीरा आलू, कट फ्रूट्स, स्वीट लस्सी, दूध की बर्फी और साबूदाना खिचड़ी जैसे विकल्प शामिल थे। सभी व्यंजन व्रत के नियमों के अनुरूप और ऊर्जा से भरपूर थे। इस आयोजन की सात्विक थाली मुख्य आकर्षण बनी रही, जिसने अपने पारंपरिक स्वाद, शुद्ध सामग्री और भारतीय संस्कृति की झलक से लोगों को प्रभावित किया। मिनिस्ट्री ऑफ क्यूज़ीन (MOC) द्वारा क्यूरेट किए गए इस उत्सव में बेहतरीन आतिथ्य और शांत वातावरण ने मेहमानों के अनुभव को और बेहतर बनाया। कुल मिलाकर, यह आयोजन आस्था, परंपरा और स्वाद का एक सफल उदाहरण रहा, जिसकी खूब सराहना की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद बाला सुंदरी मंदिर में नवरात्रि पर भारी भीड़:अष्टमी पर खजाना पाने को उमड़ी भक्तों की कतार
    Next Article
    फिरोजाबाद में युवक को कुर्सी से पीटा, VIDEO:लालऊ चौराहे पर चार लोगों ने की मारपीट, आरोपियों की तलाश शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment