Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में युवक का शव पेड़ से लटकता मिला:परिजनों ने पत्नी के प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप, गिरफ्तारी की मांग

    10 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद। नगला सिंघी थाना क्षेत्र में एक युवक का शव खेत में पेड़ से लटका मिला। घटना सोमवार सुबह गढ़ी धर्मी गांव में हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रविंद्र (35) पुत्र भीकम सिंह के रूप में हुई है। रविंद्र गढ़ी धर्मी गांव का निवासी था और गढ़ी भाऊ में मकान बनाकर रह रहा था। उसके तीन बच्चे हैं—गगन (15), सुमित (10) और लता। परिजनों के अनुसार, रविंद्र की पत्नी गौरी 5 अप्रैल को गांव के ही एक युवक के साथ चली गई थी, जिसके बाद से परिवार में तनाव था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पत्नी के साथ गए युवक (प्रेमी) ने ही रविंद्र की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया है, ताकि इसे आत्महत्या दिखाया जा सके। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष पारुल मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही हैं। आक्रोशित परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं और उन्होंने शव को नीचे उतारने से इनकार कर दिया है। पुलिस लगातार उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है। बताया गया है कि मृतक की ससुराल ढोलपुरा में है और वह चूड़ी कारखाने में काम करता था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में धूप खिली, मौसम साफ:पिछले 5 दिनों से लगातार बढ़ रहा तापमान, 34 डिग्री पहुंचा पारा
    Next Article
    KNMH में जून से AI कैथ लैब की सुविधा:अल्ट्रासाउंड, एमआरआई, सीटी स्कैन और एक्सरे जैसी जांचें एक ही जगह मिलेंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment