Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में हजारों शिक्षकों का प्रदर्शन:TET की अनिवार्यता के विरोध में पैदल मार्च निकाला, ज्ञापन भी दिया

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई में सोमवार को अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले शिक्षकों ने टीईटी (TET) अनिवार्यता' के विरुद्ध विशाल पैदल मार्च और प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने इस नियम को वापस लेने की मांग की। यह प्रदर्शन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय सचिव आलोक मिश्र तथा विभिन्न सहयोगी संगठनों के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। शिक्षकों ने गांधी भवन से पैदल मार्च शुरू किया। गांधी भवन में एकत्रित शिक्षकों को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता आलोक मिश्र ने केंद्र सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पुराने शिक्षकों पर जबरन थोपी गई TET की अनिवार्यता का पुरजोर विरोध किया जाएगा। मिश्र ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस नियम में संशोधन नहीं किया, तो वे संसद का घेराव करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि आज TET लगाया गया है, कल हर वर्ष शिक्षकों की स्क्रीनिंग भी कराई जा सकती है। अटेवा (ATEWA) के जैनुल खान ने अपने संबोधन में कहा कि आरटीई (RTE) एक्ट लागू होने से पूर्व के शिक्षकों पर TET की अनिवार्यता थोपना तर्कहीन और गलत है। टीएससीटी (TSCT) के शरीफुद्दीन, सुनील कुमार यादव, अरूणेंश प्रताप सिंह, दीपांकर गौतम और सुधीर गंगवार ने भी सरकार की नीतियों की आलोचना की और एकजुटता का आह्वान किया। प्रदर्शन के दौरान, गांधी भवन में हरदोई सांसद जयप्रकाश रावत और मिश्रिख सांसद अशोक रावत को एक ज्ञापन सौंपा गया। पैदल मार्च के समापन पर, प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने माननीय प्रधानमंत्री एवं शिक्षा मंत्री, भारत सरकार को संबोधित एक मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने TET की अनिवार्यता को तत्काल वापस लेने और सेवा संबंधी नियमों में सुधार की मांग की। इस पैदल मार्च में कमलेश कुमार, संतोष कुमार, आशुतोष मिश्रा, रश्मि रस्तोगी, अरुण शर्मा, अवधेश यादव, सुनीत तिवारी एवं कुलदीप द्विवेदी सहित हजारों की संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं सम्मिलित हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम योगी सहारनपुर पहुंचे:दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया, मां डाट काली मंदिर में पूजा की
    Next Article
    श्रावस्ती पुलिस ने पर्वत नीर प्लांट से दो नाबालिग छुड़ाए:बाल श्रम के खिलाफ देहात इंडिया के साथ मिलकर की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment