Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद SSP ने लाइनपार थाने का किया औचक निरीक्षण:पुलिस व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद। जनपद में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आदित्य लांग्हे ने शुक्रवार रात थाना लाइनपार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी लांग्हे ने थाना परिसर का विस्तृत भ्रमण किया। उन्होंने प्रशिक्षणाधीन आरक्षियों के बैरक, भोजनालय, मर्दाना व महिला हवालात, मालखाना और विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की भी जांच की गई। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने और रिकॉर्ड को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्पडेस्क/मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, फ्लाईशीट, एक्टिव लिस्ट, टॉप-10 लिस्ट, जनसुनवाई रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर और सीसीटीएनएस पर संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। एसएसपी ने लंबित प्रकरणों पर असंतोष व्यक्त करते हुए सभी विवेचनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने यक्ष ऐप पर चोरी, स्नेचिंग, लूट और डकैती के अपराधियों के सत्यापन की भी समीक्षा की। उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि सभी अपराधियों का पूरा आपराधिक इतिहास और वर्तमान मोबाइल नंबर अद्यतन रखा जाए, जिससे अपराध नियंत्रण में प्रभावी कार्रवाई की जा सके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना लाइनपार के टॉप-10 अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त निरोधात्मक कार्रवाई करने के विशेष निर्देश दिए। उन्होंने अपराधियों पर सतत निगरानी रखने और जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के इस औचक निरीक्षण से थाना पुलिस में हड़कंप की स्थिति देखी गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों को अपनी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, अनुशासन और जवाबदेही बनाए रखने की सख्त हिदायत दी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में दो बाइकों कीआमने-सामने भिड़ंत:एक युवक की मौत, लड़की सहित तीन घायल, हायर सेंटर रेफर
    Next Article
    देवरिया में आकाशीय बिजली से महिला की मौत:भालीचौर स्थित ईंट भट्ठे पर काम करते समय हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment