Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद-टूंडला के यात्रियों के लिए 2 समर स्पेशल ट्रेनें:गांधीधाम-मालदा और साबरमती-आसनसोल ट्रेनें टूंडला में रुकेंगी

    1 hour ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में गर्मी की छुट्टियों के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने दो समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इनमें गांधीधाम-मालदा विशेष ट्रेन और साबरमती-आसनसोल पूर्ण वातानुकूलित विशेष ट्रेन शामिल हैं। दोनों ट्रेनों का टूंडला जंक्शन पर 5 मिनट का ठहराव रहेगा, जिससे फिरोजाबाद, टूंडला, आगरा समेत आसपास के जिलों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गर्मियों में ट्रेनों में बढ़ती वेटिंग लिस्ट और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह व्यवस्था की गई है। अप्रैल के अंत और मई की शुरुआत में इन ट्रेनों के एक-एक फेरे चलाए जाएंगे। हालांकि कुछ यात्रियों का कहना है कि स्पेशल ट्रेनों में अक्सर भीड़ ज्यादा होती है और किराया सामान्य ट्रेनों से अधिक रहता है। 25 अप्रैल को चलेगी गांधीधाम-मालदा स्पेशल ट्रेन संख्या 09463 गांधीधाम-मालदा विशेष ट्रेन 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे गांधीधाम से रवाना होगी। यह समखियाली, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई और आगरा ईदगाह होते हुए अगले दिन सुबह 09:30 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी। यहां 5 मिनट रुकने के बाद ट्रेन गोविंदपुरी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सुल्तानगंज और न्यू फरक्का होते हुए 28 अप्रैल की सुबह मालदा टाउन पहुंचेगी। वापसी में 27 अप्रैल को मालदा से प्रस्थान ट्रेन संख्या 09464 मालदा-गांधीधाम विशेष ट्रेन 27 अप्रैल को शाम 05:35 बजे मालदा टाउन से चलेगी। यह अगले दिन शाम 05:15 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी और 5 मिनट के ठहराव के बाद गांधीधाम के लिए रवाना हो जाएगी। इस ट्रेन में एसी द्वितीय, एसी तृतीय, स्लीपर, सामान्य और एसएलआर/डी सहित कुल 20 कोच लगाए गए हैं। 29 अप्रैल से चलेगी फुल AC साबरमती-आसनसोल ट्रेन ट्रेन संख्या 09435 साबरमती-आसनसोल पूर्ण वातानुकूलित समर स्पेशल ट्रेन 29 अप्रैल की रात 10:55 बजे साबरमती से रवाना होगी। यह अजमेर, जयपुर और आगरा ईदगाह होते हुए 30 अप्रैल की शाम 04:15 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी। यहां से 5 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और धनबाद होते हुए 1 मई को दोपहर आसनसोल पहुंचेगी। वापसी में 1 मई को आसनसोल से ट्रेन ट्रेन संख्या 09436 आसनसोल-साबरमती विशेष ट्रेन 1 मई की शाम 04:15 बजे आसनसोल से चलेगी। यह अगले दिन दोपहर 12:45 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी और 5 मिनट रुकने के बाद साबरमती के लिए रवाना हो जाएगी। इस ट्रेन की खास बात यह है कि इसके सभी कोच पूर्ण रूप से वातानुकूलित हैं, जिससे यात्रियों को गर्मी में आरामदायक सफर मिलेगा। बिहार-झारखंड-बंगाल तक सफर आसान इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव से फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, मैनपुरी, एटा और आसपास के जिलों के यात्रियों को पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और गुजरात तक यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे। गर्मी के सीजन में लंबी दूरी की ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो रहा है, ऐसे में ये स्पेशल ट्रेनें यात्रियों के लिए राहत साबित होंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में भीषण गर्मी का प्रकोप:धार्मिक गतिविधियों और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर दिख रहा असर
    Next Article
    हाथरस में बीएसए ने किया चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को निलंबित:लिपिक से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment