Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद के CNI चर्च में पाम संडे पर विशेष प्रार्थना:खजूर की डालियों के साथ शोभायात्रा, बाइबिल वचनों से आराधना

    3 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के CNI बढ़पुर चर्च में पाम संडे (खजूर का रविवार) धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई और खजूर की डालियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। गुड फ्राइडे से पहले आने वाले इस रविवार को मसीह समाज पाम संडे के रूप में मनाता है। इस दिन श्रद्धालु, विशेषकर बच्चे, खजूर की डालियों को सजाकर चर्च लाते हैं और प्रभु यीशु मसीह की आराधना करते हैं। पाम संडे के अवसर पर CNI बढ़पुर चर्च में सुबह से ही ईसाई समाज के लोग जुटने लगे थे। चर्च के बाहर लंबी कतारें देखी गईं, जहाँ लोग हाथों में फूलों से सजी खजूर की डालियां लिए मसीह गीत गाते हुए चर्च में प्रवेश कर रहे थे। शोभायात्रा की शुरुआत पास्टर हाउस से हुई। इसमें मसीह समाज के लोग खजूर की डालियां लेकर मसीह गीत गाते हुए बढ़पुर चर्च पहुंचे। चर्च परिसर में पहुंचने पर उनका पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इसके बाद चर्च के पादरी मनोज कुमार ने बाइबिल के पवित्र वचनों का पाठ कर विशेष प्रार्थना सभा का आरंभ किया। उन्होंने बताया कि पाम संडे प्रभु यीशु मसीह के येरुशलम में प्रवेश की स्मृति में मनाया जाता है। यह वह पवित्र समय था जब प्रभु यीशु मानवता के उद्धार के लिए अपने बलिदान की ओर अग्रसर हुए थे। पादरी ने कहा कि खजूर की डालियां प्रभु के प्रति प्रेम, सम्मान और आत्मिक समर्पण का प्रतीक हैं। इस दिन मसीह समाज प्रभु के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा व्यक्त करता है। कार्यक्रम के दौरान संडे स्कूल के बच्चों ने 'शांति का राजा आ रहा है, होवे जय-जयकार' सहित कई मसीह गीत प्रस्तुत किए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रार्थना सभा के समापन के बाद मसीह समाज के लोगों के बीच खजूर वितरित किए गए, जिसे उन्होंने आस्था और प्रेम के प्रतीक के रूप में ग्रहण किया। इस अवसर पर राजीव के लाल, भावना लाल, विनीता , अमन मनीला, अजय जी लाल, आदित्य सहाय, विजय दयाल, रितेश ऑलिव, एलिस दयाल , डोरकास अबरार , सुनील विक्टर , वीना साइमन, निशा लाल, राहुल अबरार, सुषमा लाल, अनमोल लाल, प्रशांत एडसन, बड़ी संख्या में मसीह समाज के लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाइक-सवार दंपति ने मासूम को मारी टक्कर,तालाब में फेंका शव:घटना सीसीटीवी में कैद, दंपति की पहचान में जुटी पुलिस
    Next Article
    गाली-गलौज पर दो पक्षों में मारपीट, 5 घायल:रामपुर में दोनों पक्षों में चलें लाठी-डंडे, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment