Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद के गुड़गांव देवी मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें:सुबह 6 बजे खुले श्रद्धालुओं के लिए कपाट, आज से चैत्र नवरात्रि शुरु

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में चैत्र नवरात्रि का गुरुवार को पहला दिन था। सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के गुड़गांव देवी मंदिर में सुबह 9 बजे तक लगभग एक हजार भक्तों ने दर्शन किए। मंदिर के कपाट सुबह 6 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। गुड़गांव देवी मंदिर में नवरात्रि के अलावा सामान्य दिनों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। नवरात्रि के अवसर पर मंदिर में विशेष इंतजाम किए गए हैं। बुधवार रात को ही मंदिर को फूलों से सजाया गया था। इसके अतिरिक्त, मंदिर तक पहुंचने वाली सड़क पर भी रोशनी की व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं। महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ-साथ सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पूरे परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। मंदिर के पुजारी अंकित ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। उन्होंने यह भी बताया कि बुधवार रात भर तैयारियों का दौर चला और मंदिर को फूलों से सजाया गया। पुजारी के अनुसार, माता रानी को छप्पन भोग भी लगाया जाएगा। अष्टमी और नवमी पर विशेष तैयारियां रहेंगी, जिसमें माता के गर्भगृह को फूलों से सजाया जाएगा। एक महिला श्रद्धालु ने बताया कि मंदिर में काफी भीड़ है, लेकिन सुरक्षा के व्यापक इंतजामों के बीच लाइन लगाकर सुचारु रूप से दर्शन कराए जा रहे हैं। महिला श्रद्धालु दीक्षा नहीं बताया नवरात्र का पहला दिन है ऐसे में यहां भीड़ अधिक है लेकिन दर्शन आराम से हो रहे हैं किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। इसके अलावा बढ़पुर देवी मंदिर पर भी सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। यहां भी मंदिर को फूलों से सजाया गया है लाइटिंग भी की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां भी पुलिस बल तैनात है। इसके अलावा पल्ला देवी मंदिर पर भी श्रद्धालु सुबह से ही पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर के बाहर लगी दुकान वहीं गुड़गांव और बढ़पुर देवी मंदिर के बाहर दुकानी लगी हुई है जहां श्रद्धालु पूजन की सामग्री खरीद रहे हैं। यहां माता की चुनरी के अलावा अन्य सामान भी मिल रहा है। गुड़गांव देवी मंदिर प्रांगड़ में लगा है मेला गुड़गांव देवी मंदिर प्रांगण में मेला का भी आयोजन किया गया है। यहां बड़ी संख्या में दुकानदार अपनी दुकानों को लेकर पहुंचे हैं। दुकानों को लगाने का कार्य भी चल रहा है। वहीं बच्चों के लिए झूले भी लगाए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में शीतला माता धाम में श्रद्धालुओं की भीड़:सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात, 22 सीसीटीवी कैमरे लगाए
    Next Article
    एसपी ने कालिकन धाम मंदिर का किया निरीक्षण:सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, मां का दर्शन-पूजन किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment