Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद के कायमगंज में सड़क पर जाम:पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, बच्चों के विवाद में कार्रवाई न होने से ग्रामीणों का प्रदर्शन

    3 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ममापुर गांव में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने फर्रुखाबाद-दिल्ली मार्ग पर पुलगालिब पर जाम लगा दिया। यह जाम लगभग 40 मिनट तक लग रहा ।जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई । शनिवार शाम करीब 5:30 बजे पुलगालिब पर हुए इस प्रदर्शन के कारण लगभग आधा किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और जाम खुलवाया। यह घटना बीते गुरुवार को बच्चों के मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट से जुड़ी है। इस मारपीट में तीन लोग घायल हुए थे। एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस उस मामले की जांच-पड़ताल कर रही थी। शनिवार को गीता पत्नी प्रमोद और उसके परिवार के एक दर्जन से अधिक लोगों ने पुलिस की कथित निष्क्रियता के विरोध में सड़क पर उतरकर जाम लगाया। सूचना मिलते ही कस्बा चौकी इंचार्ज सोमबीर सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी, क्राइम इंचार्ज सुरजीत सिंह और महिला दरोगा सुधा पाल सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से जाम खोलने की अपील की, लेकिन जब वे नहीं माने तो पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें हिरासत में लेना शुरू कर दिया। लगभग 40 मिनट की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया और यातायात सुचारू कराया। जाम खुलवाने के दौरान दूसरे पक्ष गांव चिलसरी का निवासी एक ट्रैक्टर चालक कोल्ड स्टोरेज से आलू भंडारण कर लौट रहा था। प्रदर्शनकारियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसे पुलिस ने किसी तरह बचाकर अपनी अभिरक्षा में लिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बीते दिन हुई मारपीट की घटना को लेकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी निष्क्रियता के विरोध में उन्होंने आज जाम लगाया था। प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि जाम की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया गया। उन्होंने बताया कि आज पीड़ित पक्ष की ओर से दूसरे गांव में जाकर गुलेल का प्रयोग किया गया, जिसमें एक बच्चा घायल हो गया। गीता देवी ने बताया कि आज हुई मारपीट में गौरव पुत्र वीरू, प्रदीप पुत्र संजय, मिथिलेश पुत्र बबलू और निशा पुत्री नीरू घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। जाम लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है। तहरीर मिलने पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में लड़कियों के लिए लगेगा रोजगार मेला:दुबई में मिलेगी नौकरी, तीन बड़ी कंपनियों में होगी हायरिंग
    Next Article
    लखनऊ आ रही हैं सुनिधि चौहान:सुशांत गोल्फ सिटी में कूलब्रीज रिसॉर्ट में कॉन्सर्ट, 'आई एम होम इंडिया टूर' पर सिंगर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment