Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद सड़क हादसे में युवक की मौत:संकिसा रोड पर कार अनियंत्रित होकर पोल से टकराई, झाड़ियों में जा घुसी

    11 hours ago

    1

    0

    मोहम्मदाबाद के संकिसा रोड पर ग्राम बहादुर नगला के पास हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मेरापुर क्षेत्र के ग्राम अछरोड़ा निवासी 30 वर्षीय मोहनलाल राजपूत के रूप में हुई है। यह दुर्घटना देर रात हुई, जब उनकी कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। जानकारी के अनुसार, मोहनलाल अपने गांव के कमलेश राजपूत के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से कमालगंज क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में एक दावत में शामिल होने गए थे। दावत से लौटते समय, रात करीब 3 बजे, जब वे ग्राम बहादुर नगला के पास से गुजर रहे थे, तभी उनकी कार बेकाबू होकर बिजली के खंभे से टकराकर झाड़ियों में जा घुसी। हादसे की सूचना मिलते ही 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर मोहनलाल को बाहर निकाला। हालांकि, दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि मोहनलाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल कमलेश राजपूत को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल भेजा गया है। मोहनलाल सेवानिवृत्त दरोगा के सराय स्थित देशी शराब ठेके पर कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी सपना और लगभग 10 वर्षीय एक पुत्र है। मोहनलाल की असामयिक मृत्यु से परिवार में गहरा शोक है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी की मुस्लिम महिला ने बनवाया महादेव मंदिर:नमाज के साथ पूजा करतीं, कहा- पति की मौत से टूट गई थी, भोलेनाथ ने संभाला
    Next Article
    महाशिवरात्रि पर संगम में उमड़ा आस्था का सैलाब:बाघम्बरी गद्दी शिविर में फलाहारी खीर प्रसाद का वितरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment