Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद की दो रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी को मिली मंजूरी:100 करोड़ की लागत से होगा निर्माण, लोगों को जाम से मिलेगी राहत

    3 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में दो प्रमुख रेलवे क्रॉसिंग, देवरामपुर और नगला खैरबंद, पर रेल ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना पर लगभग 97.43 करोड़ रुपए की लागत आएगी। जिससे क्षेत्र में यातायात जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। दिल्ली की ओर से फर्रुखाबाद शहर और रोडवेज स्टैंड जाने वाले तथा अंतरजनपदीय यात्रा करने वाले वाहन चालकों को फर्रुखाबाद-कानपुर और फर्रुखाबाद-शिकोहाबाद रेल खंडों पर स्थित इन क्रॉसिंगों से गुजरना पड़ता है। अक्सर क्रॉसिंग बंद होने के कारण यात्रियों और वाहन चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ता था, जिससे आवागमन में भारी परेशानी होती थी। फर्रुखाबाद सदर से भाजपा विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के लगभग एक साल के अथक प्रयासों के बाद इस आरओवी को मंजूरी मिली है। इसके बनने से शहरवासियों को भी आवागमन में सहूलियत मिलेगी। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परियोजना स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि ठंडी सड़क पर देवरामपुर और नगला खैरबंद क्रॉसिंग के पास अत्यधिक भीड़ रहती है। उन्होंने बताया कि यह डबल ऊपरगामी सेतु इन दोनों रेलवे क्रॉसिंगों के ऊपर से बनेगा, जिसका शासनादेश बीती रात पारित हुआ है। विधायक ने बताया कि यह लगभग 1 किलोमीटर लंबा आरओबी दो रेलवे क्रॉसिंगों को कवर करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में इतना लंबा आरओवी शायद ही कहीं बना हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि सेतु की लंबाई 113.71 मीटर होगी और इसमें लोगों की सुविधा के लिए ऊंचाई के साथ रैंप भी दिए गए हैं। यह आरओवी आलू मंडी, रेलवे स्टेशन, कायमगंज और कादरी गेट की ओर जाने वाले यातायात को सुगम बनाएगा। परियोजना की अनुमानित लागत 97.43 करोड़ रुपए है, जो लगभग 100 करोड़ रुपए के आसपास है। विधायक ने बताया कि सेतु के निर्माण के दौरान बजट में कुछ बदलाव संभव है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही के नेहा सिंह और अरविंद सरोज PCS में चयनित:कांग्रेस नेताओं ने सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की
    Next Article
    फर्जी मैट्रिमोनियल साइट चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़:शादी कराने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, 3 युवतियों समेत 6 गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment