Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार:PM मोदी ने भी किया जिक्र, 92 किमी परियोजना से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

    1 hour ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना को नई गति मिलती दिख रही है। करीब 90-92 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे का जिक्र बुधवार को प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के दौरान किया। विरोध के बाद बनी थी योजना दरअसल, गंगा एक्सप्रेसवे का रूट पहले शाहजहांपुर से होकर गुजर रहा था, जिससे फर्रुखाबाद जिले के लोग इससे सीधे नहीं जुड़ पा रहे थे। इसी को लेकर स्थानीय स्तर पर विरोध भी हुआ था। इसके बाद सरकार ने फर्रुखाबाद को जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे बनाने का फैसला लिया। 6-लेन ग्रीनफील्ड परियोजना यह लिंक एक्सप्रेसवे 6-लेन (भविष्य में विस्तार योग्य) ग्रीनफील्ड परियोजना होगी, जो इटावा के कुदरैल से हरदोई के सवायजपुर तक बनेगी। यह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ेगी, जिससे प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क और मजबूत होगा। यह एक्सप्रेसवे फर्रुखाबाद, मैनपुरी और शाहजहांपुर के कुछ हिस्सों से होकर गुजरेगा। इसके बन जाने से दिल्ली समेत अन्य बड़े शहरों तक पहुंचना आसान और तेज हो जाएगा। सर्वे पूरा, भूमि अधिग्रहण जारी परियोजना का सर्वेक्षण कार्य पूरा हो चुका है और फिलहाल भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। तहसील स्तर पर किसानों से जमीन के बैनामे भी किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण से प्रदेश के अन्य एक्सप्रेसवे के साथ बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित होगी, जिससे आवागमन सुगम होगा और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हेड कॉन्स्टेबल ड्यूटी छोड़कर टॉयलेट गया, दरोगा ने रपट लिखी:बोला- मैंने तेरी पॉटी का ठेका नहीं ले रखा; संभल SP ने लाइन हाजिर किया
    Next Article
    करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत:संभल में बच्चों के साथ खेलते समय हुआ हादसा, खंभे आ रहा था करंट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment