Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसडीएम सदर अभिषेक कुमार सिंह को अवमानना नोटिस:कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया, अवमानना का दोषी माना गया

    1 hour ago

    2

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अभिषेक कुमार सिंह एसडीएम सदर प्रयागराज को अवमानना नोटिस जारी किया है। इनपर आदेश का पालन करने का दुबारा मौका दिए जाने के बाद भी अवहेलना करने का आरोप है। कोर्ट ने इन्हें प्रथमदृष्टया अवमानना का दोषी माना। इससे पहले कोर्ट ने अवमानना याचिका पर तीन माह में आदेश का पालन करने का आदेश दिया था। पालन न करने पर दुबारा यह अवमानना याचिका दायर की गई है। यह आदेश न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने बासदेव की अवमानना याचिका पर दिया है। जमीन से जुड़ा है पूरा मामला मौजा चंद्र भान पुर में याची ने जमीन का बैनामा लिया था। उसमें से कुछ हिस्सा एयरपोर्ट अथारिटी को बेच दिया। 2025मे जमीन का कुछ हिस्सा एयरपोर्ट की सड़क चौड़ीकरण के लिए लिया गया।शेष बची जमीन पर याची ने चहारदीवारी बनाकर अपने कब्जे में रखा था।जनवरी 25मे मोहम्मद आसिफ ने जमीन की बाउंड्री तोड़ कर गेट लगा लिया। तहसील कर्मियों की मिलीभगत इसमें तहसील के कर्मचारियों की मिलीभगत है। अपने नाम एक फर्जी बैनामा करा लिया। जिसकी शिकायत मंडलायुक्त व जिलाधिकारी प्रयागराज से की गई। जिलाधिकारी ने एस डी एम सदर को जांच कार्रवाई करने का आदेश दिया।और सात दिन में रिपोर्ट मांगी। कोई कार्यवाही न होने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी व आयुक्त के आदेशानुसार एस डी एम को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।जिसका पालन न करने पर दाखिल अवमानना याचिका पर कोर्ट ने आदेश पालन के लिए अतिरिक्त तीन माह का समय दिया,फिर भी अवहेलना करने पर यह अवमानना याचिका दायर की गई है। याचिका की सुनवाई एक महीने बाद पुनः होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिता बच्चे की अभिरक्षा किसी को सौंप दे सही नहीं:हाईकोर्ट ने एकलपीठ का आदेश किया रद्द, कानून के अनुसार निर्णय लें
    Next Article
    ICSEI बोर्ड के10वीं-12वीं का रिजल्ट आज:11 बजे जारी होगा परिणाम, results.cisce.org पर देखें स्कोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment