Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में भैंस चोरी विवाद में युवक की हत्या:13 पर मुकदमा दर्ज, परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार; एएसपी के आश्वासन पर माने

    2 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के उलियापुर गांव में भैंस चोरी के पुराने विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मारपीट की घटना में बांकेलाल नामक युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घटना रविवार को कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के बाईपास स्थित मेहंदियावली मजार के पास हुई। बताया गया कि उलियापुर निवासी बांकेलाल और राजकुमार का विवाद पुष्पेंद्र और करण पक्ष के लोगों से हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई, जिसमें बांकेलाल को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई। भैंस चोरी के शक से शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, 9 अप्रैल को राजकुमार की भैंस चोरी हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए वह लोग जोरा रोड स्थित एक तंबाकू गोदाम तक पहुंचे थे। वहीं पहले से मौजूद पुष्पेंद्र समेत करीब 15 लोगों ने उन पर हमला कर दिया। राजकुमार किसी तरह जान बचाकर भाग निकला, लेकिन बांकेलाल को बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 13 पर मुकदमा, सात सगे भाई मृतक के भाई इंदल की तहरीर पर पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इनमें सात सगे भाई भी शामिल बताए जा रहे हैं, जिससे मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। परिजनों की मांग थी कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। एएसपी ने संभाला मोर्चा स्थिति बिगड़ती देख कम्पिल, शमशाबाद, मेरापुर और कायमगंज थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। एएसपी ने मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिवार अंतिम संस्कार के लिए सहमत हुआ और शव को कुंडा घाट पर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। सात बच्चों के सिर से उठा पिता का साया मृतक बांकेलाल के परिवार में दो पत्नियां और सात बच्चे हैं। पहली पत्नी रमा से एक पुत्री और तीन पुत्र हैं, जबकि दूसरी पत्नी पूजा, जो सरकारी शिक्षक बताई जा रही हैं, उनसे तीन पुत्रियां हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद सात बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल के खिलाफ मानहानि-केस की सुनवाई 2 मई को:हाथरस न्यायालय से दोषमुक्त युवकों को बताया था गैंगरेप का आरोपी
    Next Article
    अमेठी में किसान कांग्रेस का प्रदर्शन:गेहूं खरीद केंद्रों पर अव्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment