Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान:मक्का, गेहूं और तंबाकू की फसलें बुरी तरह प्रभावित, किसान चिंतित

    1 hour ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में शनिवार और रविवार शाम को तेज हवा के साथ हुई बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। इस बारिश से खेतों में खड़ी और कटी हुई फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। मक्का, गेहूं और तंबाकू की फसलें विशेष रूप से प्रभावित हुई हैं। शनिवार और रविवार देर शाम चली तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी मक्का की फसलें जमीन पर गिर गईं। इससे मक्का के उत्पादन में भारी कमी आने की आशंका है। किसानों ने बताया कि अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन आंधी और बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल बारिश में भीगने से खराब हो गई है। किसानों के अनुसार, खेतों में पानी भर जाने से कटी हुई गेहूं की फसल काली पड़ गई है। इसके अलावा, पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल भी हवा और पानी से गिर गई है, जिससे उपज और गुणवत्ता दोनों पर असर पड़ने की संभावना है। तंबाकू किसानों को भी नुकसान हुआ है; कटी हुई तंबाकू बारिश में भीगने से लाल पड़ने का खतरा बढ़ गया है, जिससे बाजार में उचित दाम मिलने की संभावना कम हो गई है। बागवानी करने वाले किसानों ने बताया कि आंधी और बारिश का असर आम के बौर पर भी पड़ेगा। इससे आम के उत्पादन में भी गिरावट आने की आशंका है। किसान बोले… शमशाबाद निवासी रामलडेते ने बताया उन्होंने 17 बीघा खेत में तंबाकू की फसल की थी। इसमें करीब डेढ़ लाख रुपए की लागत लगी थी। लागत लगाने के लिए कुछ रुपए उधार भी लिए थे। भोले शनिवार और रविवार की शाम को जो बारिश हुई है उसे तंबाकू की फसल भीग गई है। पूरा नुकसान ही हो गया है बारिश में भीगने के कारण अब लाल होने का खतरा बढ़ गया है। बताया पहले आलू का भाव अच्छा नहीं मिला। ऐसे में आलू में भी घाटा ही पड़ा अब तंबाकू की फसल भीग गई है। पूरे वर्ष की मेहनत बेकार चली गई है। कमालगंज विकासखंड के गांव काला झाला निवासी हाकिम सिंह ने बताया उन्होंने दो बीघा खेत में गेहूं की फसल की थी। फसल कटी हुई खेत में पड़ी थी। शनिवार और रविवार की शाम को जो बारिश हुई उस खेत में पानी भर गया और फसल भी भीग गई इससे फसल काली पड़ गई अब गेहूं का दाना भी काला पड़ रहा है। पूरी तरह से फसल बर्बाद हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    75 हजार में कपड़े-झूला खरीदा, बेटी की बलि की कोशिश:कानपुर में नहर किनारे चीख सुन दौड़े ग्रामीण; परिवार बोला- आरोपी पिता मानसिक बीमार
    Next Article
    विधायक अभय सिंह बोले-जनसेवा के दम पर फिर टिकट मिलेगा:सड़क, नाली और पानी पर फोकस किया, धीरूगंज में बिजली सब-स्टेशन बनना अभी बाकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment