Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक अभय सिंह बोले-जनसेवा के दम पर फिर टिकट मिलेगा:सड़क, नाली और पानी पर फोकस किया, धीरूगंज में बिजली सब-स्टेशन बनना अभी बाकी

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या की गोसाईगंज विधानसभा से विधायक अभय सिंह ने 2027 के चुनावी परिदृश्य को लेकर दैनिक भास्कर से बातचीत की। अभय सिंह राज्यसभा चुनाव में सपा की पार्टी लाइन से अलग जाकर भाजपा के पक्ष में वोट देने के बाद सपा से निष्कासित हो चुके हैं और अब भाजपा से टिकट पाने की कोशिश में हैं। ‘बाहुबली’ छवि के सवाल पर उन्होंने खुद को जनसेवक बताते हुए कहा कि उनका पूरा परिवार वर्षों से क्षेत्र की सेवा में लगा है। विकास कार्यों, अधूरे प्रोजेक्ट और टिकट की दावेदारी पर उन्होंने विस्तार से अपनी बात रखी। पढ़िए सवाल जवाब… सवाल: पिछले 4 साल के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: अपने काम का मूल्यांकन करना मेरा काम नहीं है। जैसे कोई परीक्षार्थी खुद अपने अंक तय नहीं करता, वैसे ही यह जिम्मेदारी भी जनता की है। जनता ही तय करेगी कि हमने कितना काम किया और कितने नंबर के हकदार हैं। हम लगातार क्षेत्र की सेवा में लगे हुए हैं। मेरे पिताजी भी वर्षों से इसी क्षेत्र की सेवा करते आए हैं। मैं, मेरा परिवार और मेरे सहयोगी हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहते हैं। सड़क, नाली और पानी जैसी बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का प्रयास किया गया है। राज्य सरकार के सहयोग से कई नई सड़कों का निर्माण भी संभव हो पाया है। सवाल: सबसे बड़ा काम आपने कौन सा कराया है? जवाब: मेरे लिए कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। हर काम का अपना महत्व है। फिर भी अगर प्रमुख कामों की बात करें तो कई महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कराया गया है। जिन जगहों पर जाम की समस्या रहती थी, वहां पुल बनवाए गए हैं। क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विद्युतीकरण के काम हुए हैं। विधायक बनने के बाद कई ट्रांसफार्मरों का उन्नयन कराया गया है और कुछ स्थानों पर अभी भी काम जारी है। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जिसे आप नहीं करा पाए? जवाब: ऐसा कोई काम नहीं है जिसे जानबूझकर रोका गया हो। सरकार और हम दोनों लगातार विकास के लिए प्रयास कर रहे हैं। हालांकि धीरूगंज में विद्युत सब-स्टेशन की स्थापना अभी तक नहीं हो पाई है। यह क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है और आने वाले समय में इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का प्रयास रहेगा। सवाल: इस बार क्या फिर आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: मैं पूरी ईमानदारी से जनसेवा कर रहा हूं और उसी आधार पर उम्मीद करता हूं कि मुझे फिर अवसर मिलेगा। मैं जनता से यही कहना चाहता हूं कि शिक्षा, विकास और आपसी सौहार्द को सबसे ऊपर रखें। गांवों में छोटे-छोटे विवाद कई बार परिवारों को बर्बाद कर देते हैं और युवाओं का भविष्य प्रभावित होता है। हमें इन बातों से बचकर आगे बढ़ना चाहिए। सवाल: क्या आपको इस बार टिकट मिलेगी? जवाब: क्यों नहीं मिलेगी। हम हर पल यहां की जनता के लिए काम कर रहे हैं। इस सेवा कार्य में मेरे पिता, धर्मपत्नी सरिता सिंह, परिवार और मित्रगण लगातार सहयोग कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि जनता और पार्टी दोनों हमारे काम को देख रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान:मक्का, गेहूं और तंबाकू की फसलें बुरी तरह प्रभावित, किसान चिंतित
    Next Article
    प्रयागराज में रात भर ठण्ड हवाएं, दिन में कड़क धूप:दिन और रात के तापमान में 5°C का अंतर, फिर बदल सकता है मौसम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment