Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में बेटों ने पिता की हत्या की:जमीन विवाद को लेकर हत्या की आशंका, एक हत्यारोपी हिरासत में

    3 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद में मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के अर्रापहाड़पुर गांव में 70 वर्षीय रामसनेही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनके ही बेटों ने पीट-पीटकर और गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एक आरोपी बेटे को हिरासत में लिया है। मृतक के चचेरे भाई रामनाथ के अनुसार, रामसनेही की पत्नी का करीब 10 वर्ष पहले निधन हो चुका था। वह अपने दो बेटों ओमकार और अनिल के साथ रहते थे। दोनों बेटे कोई काम नहीं करते थे और घर पर ही रहते थे। शादी को लेकर था विवाद बताया गया कि छोटे बेटे अनिल की दो शादियां पहले हो चुकी थीं—पहली पत्नी की मौत हो गई थी, जबकि दूसरी उसे छोड़कर चली गई। वह तीसरी शादी की तैयारी में था और एक ऐसी महिला को घर लाना चाहता था, जिसके पहले से बच्चे हैं। रामसनेही इस रिश्ते के खिलाफ थे, जिसको लेकर घर में विवाद चल रहा था। मारपीट और गला दबाने की आशंका परिजनों का आरोप है कि सोमवार रात इसी विवाद में बेटों ने रामसनेही की हत्या कर दी। शव के सिर से खून निकलने के निशान मिले हैं, जिससे मारपीट की पुष्टि होती है। आशंका जताई जा रही है कि पहले मारपीट की गई और फिर गला दबाया गया। घटना की जानकारी तब हुई जब शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था, जवाब न मिलने पर लोग छत के रास्ते घर में घुसे और दरवाजा खोला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जमीन विवाद भी बना कारण? गांव में यह भी चर्चा है कि हत्या के पीछे जमीन का विवाद हो सकता है। बताया गया कि तीन साल पहले रामसनेही ने अपने चचेरे भाई रामनाथ के बेटों देवेंद्र और सिल्लू के नाम जमीन कर दी थी। आशंका है कि इसी बात को लेकर बेटों में नाराजगी थी। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य सूचना पर पुलिस के साथ सीओ सिटी अभय वर्मा मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सिटी अभय वर्मा ने बताया कि पीआरबी के जरिए सूचना मिली थी कि अर्रापहाड़पुर गांव में रामसनेही की हत्या उनके बेटों द्वारा की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक आरोपी ओमकार को हिरासत में लिया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किसान यूनियन की महिलाओं का स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन:जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अवैध वसूली का आरोप लगाया
    Next Article
    लखनऊ के बिग डैडी क्लब में दो पक्षों में बवाल:चाकू और बियर की बोतलों से हमला, नशे में धुत युवक-युवती पहुंचे थाने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment